प्रिय पाठकों आज हम आपके लिए लेकर आए है हरियाणा के तीर्थ स्थल/धार्मिक स्थल की महत्वपूर्ण जानाकारी, जिससे आप हरियाणा के किसी भी Exam की तैयारी आसानी से कर सकते है
हरियाणा भारत का ऐसा राज्य है जो प्राचीन समय से अपनी कला और संस्कृति की छाप समेटे हुए है हरियाणा राज्य में महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में ही हुआ था
इस पावन भूमि पर ही श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था हरियाणा के पर्यटन स्थल, मंदिर , मेले व हरियाणा के तीर्थ स्थल व धार्मिक स्थल पूरे भारत देश मे प्रसिद्ध है। जो अपने आपमे देखने लायक है इन धार्मिक व तीर्थ स्थलों पर विदेशी पर्यटकों का आना जाना खूब लगा रहता है
हरियाणा के तीर्थ स्थल/धार्मिक स्थल
तो आइये हम आपको लेकर चलते है हरियाणा के तीर्थ स्थल/धार्मिक स्थल की जानकारी, यहाँ आपको जिलानुसार धार्मिक व तीर्थ स्थल के बारे में बताया जाएगा जिसका उल्लेख व विवरण नीचे दिया गया है
कुरुक्षेत्र जिले के तीर्थ व धार्मिक स्थल
तीर्थ का नाम | स्थान का नाम |
ब्रह्मसरोवर | थानेसर |
स्थानेश्वर मंदिर | थानेसर |
ज्योतिसर धाम | पेहोवा रोड |
धरोहर | कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी |
पैनोरमा व श्रीकृष्ण संग्रहालय | थानेसर |
कुबेर तीर्थ | सरस्वती नदी के किनारे |
प्राचीन तीर्थ | सरस्वती नदी के किनारे |
बाण गंगा तीर्थ | पेहोवा रोड |
मारकण्डेय तीर्थ | पिपली |
कलरेश्वर तीर्थ | पेहोवा रोड |
बाबा कमली वाले का डेरा | कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन |
चन्द्रकूप | कुरुक्षेत्र |
सन्निहित तीर्थ | कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन |
वाल्मिकी आश्रम | कुरुक्षेत्र |
आपगा | दयालपुर |
गौड़ीय मठ | कुरुक्षेत्र |
पेहोवा | पेहोवा |
कमोधा | सरस्वती नदी के तट |
पृथुदक तीर्थ | सरस्वती नदी के तट |
अन्य कुरुक्षेत्र जिले के धार्मिक व तीर्थ स्थल
यमुनानगर जिले के धार्मिक व तीर्थ स्थल
तीर्थ का नाम | स्थान का नाम |
कपाल मोचन | बिलासपुर |
कलरेश्वर महादेव मठ | जगाधरी पौंटा साहिब रोड कलेसर |
पंचकुला जिले के धार्मिक व तीर्थ स्थल
तीर्थ का नाम | स्थान का नाम |
पिंजौर | पिंजौर |
माता मनसा देवी | पंचकुला |

कैथल जिले के तीर्थ व धार्मिक स्थल
तीर्थ का नाम | स्थान का नाम |
गुरुद्वारा नीम साहिब | कैथल |
पुंडरिक सरोवर | पूंडरी |
नवग्रह तीर्थ | कैथल |
बाबा लदाना का डेरा | लदाना गांव |
गंधर्व तीर्थ | गोहरनखेड़ी |
लवकुश तीर्थ | मुंदड़ी |
काव्य तीर्थ | करोड़ा |
ध्रुव कुंड तीर्थ | धेराड़ू |
श्रृंगी तीर्थ | संघन |
ब्रह्मवर्त तीर्थ | प्रभावत |
इक्षुमति तीर्थ | पोलड |
गढरेश्वर तीर्थ | कौल |
नव दुर्गा तीर्थ | देवीगढ़ |
कपिलमुनि | कलायत |
पवनह्रद तीर्थ | पबनावा |
अन्य तीर्थ स्थल | कैथल |
भिवानी जिले के धार्मिक व तीर्थ स्थल
तीर्थ का नाम | स्थान का नाम |
देवसर | भिवानी |
धनाना | भिवानी |
पहाडी माता | लोहारू |
तोशाम तीर्थ | तोशाम |
इमलौटा | चरखी दादरी के पास |
रोहतक जिले के धार्मिक व तीर्थ स्थल
तीर्थ का नाम | स्थान का नाम |
अस्थल बोहर | रोहतक दिल्ली रोड |
लाखन माजरा | लाखन माजरा गांव |
हिसार जिले के धार्मिक व तीर्थ स्थल
तीर्थ का नाम | स्थान का नाम |
अग्रोहा धाम | अग्रोहा |
काजला धाम | काजला गाँव |
पलवल जिले के धार्मिक व तीर्थ स्थल
तीर्थ का नाम | स्थान का नाम |
चमेली वन | होडल |
पंचवटी | पलवल |
सती का स्थान | होडल |
महेन्द्रगढ़ जिले के तीर्थ व धार्मिक स्थल
तीर्थ का नाम | स्थान का नाम |
ढोसी तीर्थ | कुलताजपुर, नारनौल |
अन्नपूर्णा | नागल सोडा नारनौल |
जींद जिले के तीर्थ व धार्मिक स्थल
तीर्थ का नाम | स्थान का नाम |
हाटकेश्वर | हाट गांव |
धमतान साहिब | नरवाना टोहाना रोड |
पाण्डु पिंडारा | पाण्डु पिंडारा |
हंस हैडर | हंस हैडर |
बराह | बराह कलां |
रामसराय तीर्थ | रामसराय गांव |
नागक्षेत्र | सफीदो |
अश्विनी तीर्थ | आसान |
इकाहमस | जींद |
मुंजावाता | निरंजन |
यक्षिणी | दिखनीखेड़ा |
पुष्कर | पोखरखेड़ी |
भूतेश्वर | जींद |
एक हंस | इक्कस |
वंशमूलक | बरसौला |
यताति तीर्थ | कलवां |
कायशोधन | कसुहन |
लोकेद्वार | लोधार |
करनाल जिले के तीर्थ व धार्मिक स्थल
तीर्थ का नाम | स्थान का नाम |
वेदवती तीर्थ | सितामाई |
मिश्रक तीर्थ | निसंग |
आहन तीर्थ | निगदु |
पावन तीर्थ | उपलाना |
जंबुनन्द तीर्थ | जबाला |
दशाश्वमेध तीर्थ | सालवान |
धनक्षेत्र तीर्थ | असंध |
विमलसर तीर्थ | सग्गा |
दशरथ तीर्थ / राघवेंद्र तीर्थ / सूर्य कुंड तीर्थ | औगंध |
पृथ्वी तीर्थ | बालु |
पराशर तीर्थ | बहलोलपुर |
दक्षेश्वर तीर्थ /डाचर व्यास स्थली | बस्तली |
गौतम ऋषि / गवेन्द्र तीर्थ | गोंदर |
ब्रह्मा तीर्थ | सावन्थ |
फल्गु तीर्थ | फफड़ाना |
अंजली तीर्थ | अंजनथली |
कौशिकी तीर्थ | कोयर |
अक्षयवट तीर्थ | बडथल |
प्रोक्षिणी तीर्थ | पत्नपूरी |
चुच्चुकारण्र्डव तीर्थ | चोरकारसा |
सोम तीर्थ | समानाबाहु |
सुदिन व नर्वदा तीर्थ | खेड़ा |
ब्रह्म तीर्थ | रसालवा |
विष्णुहृद (विष्णुपाद) वामनक तीर्थ | बोड़श्याम |
सूर्य तीर्थ | बोड़श्याम |
कोटि तीर्थ | बोड़श्याम |
करनाल के अन्य तीर्थ / धार्मिक स्थल |
अम्बाला के धार्मिक व तीर्थ स्थल
वामन भगवान
यह एक मंदिर है और यह नोरंगराय तालाब के पास स्थित है इसे अभी जल्द ही हरियाणा सरकार द्वारा तीर्थ स्थल बना दिया जाएगा और इस स्थान पर वामन द्वादशी तिथि को बड़े मेले का आयोजन किया जाता है।
होली रेडिमर चर्च
यह लॉरेंस रोड अंबाला में स्थित है यह दर्शनीय स्थल में अंबाला जिले मे बहुत महत्वपूर्ण है इसे चर्च कर रूप मे बनाया गया है और यह ब्रिटिश शासन के समय मे बनाया गया था
पानीपत जिले के धार्मिक व तीर्थ स्थल
मचकु्रक तीर्थ
यह सफीदों से 14 किमी दूर सींख गांव में स्थित है। महाभारत में वर्णित चार यक्षोें में से यह तीर्थ वर्णित है
सिरसा जिले के धार्मिक व तीर्थ स्थल
तारा बाबा की कुटिया हरियाणा के तीर्थ स्थल
यह सिरसा से 6 किमी की दूरी पर है यह कुटिया तारा बाबा की याद में बनाई गई थी, इस मंदिर में भगवान शिव की बहुत बड़ी प्रतिमा है इस कुटिया में सभी प्रकार के धार्मिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। यह हरियाणा के तीर्थ स्थल है।
आशा करता हु की मेरे द्वारा दी गई जानकारी हरियाणा के तीर्थ स्थल/धार्मिक स्थल से आप सन्तुष्ट होंगे अगर फिर भी कोई हरियाणा के तीर्थ स्थल/ धार्मिक स्थल रह जाता है तो आप सीधे कमेंट बॉक्स में हमारे साथ सांझा कर सकते है