भारत के रामसर स्थल (Ramsar Site of India)

भारत के रामसर स्थल (Ramsar Site of India)
भारत के रामसर स्थल (Ramsar Site of India)

भारत के रामसर स्थल (Ramsar Site of India)

प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आज आपको भारत के रामसर स्थल (Ramsar Site of India) लेकर आए है, जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास भारत के रामसर स्थल (Ramsar Site of India) से सम्बन्धित जानकारी है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है

भारत के रामसर स्थल

आर्द्रभूमि (वेटलैंड) ऐसा भू भाग होता है जो जैव विविधता के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते है जिसमे नदियां, तालाब ज़ बाढ़ का मैदान, जलाशय, किनारा आदि क्षेत्र वेटलैंड कहलाते है और ऐसा क्षेत्र जहां नमी व दलदल पाया जाता है जहाँ अधिकतर जगह पर पानी भरा हुआ होता है उसे आद्रभूमि कहते है

जहां के पारितंत्र का बड़ा हिस्सा स्थाई रूप से या प्रतिवर्ष किसी मौसम में जल से संतृप्त (सचुरेटेड) हो या उसमें डूबा रहे रामसर एक नगर का नाम है जो कैस्पियन सागर के तट पर और ईरान देश में स्थित 2 फरवरी 1971 को एक सन्धि हुई थी यह सन्धि 1975 से लागू हुई थी

लेकिन भारत द्वारा 1 फ़रवरी 1982 को इस संधि में हस्ताक्षर किया गया था। दुनिया के सभी रामसर स्थलो का संरक्षण अंतरराष्ट्रीय प्रकृति सरंक्षण संघ (International Union for the Conservation of Nature) द्वारा किया जाता हैं। 

ऑस्ट्रेलिया में स्थित कोबोर प्रायद्वीप को सन् 1974 में विश्व का पहला रामसर साइट घोषित किया गया था ।

विश्व की सर्वाधिक रामसर साइट यूनाइटेड किंगडम में है यूनाइटेड किंगडम में कुल 175 रामसर साइट्स है

भारत मे कुल रामसर स्थल

भारत की पहली रामसर स्थल चिल्का झील है जो भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित है जिसे 1 अक्टूबर, 1981 को भारत में पहली रामसर साइट के रूप में मान्यता दी गई थी इस झील के साथ केवलादेव पक्षी को भी रामसर स्थल घोषित किया गया था

 

वर्तमान में भारत के रामसर स्थल (Ramsar Site of India) की संख्या 75 हो चुकी है 2022 में 5 और अब 10 और रामसर को सूची में शामिल किया गया है विश्वभर में अब तक 2465 रामसर स्थल है विश्व मे 2 फरवरी को आद्रभूमि दिवस मनाया जाता है भारत देश मे सबसे ज्यादा रामसर स्थल 14 है जो तमिलनाडु राज्य में स्थित है 

भारत मे सबसे बड़ा रामसर स्थल

पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरबन डेल्टा क्षेत्र भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल है यह आर्द्रभूमि क्षेत्र लगभग 4230 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है तथा इसे वर्ष 2019 में रामसर साइट के रूप में मान्यता गई दी

images 21
सूंदर वन डेल्टा रामसर स्थल

भारत मे सबसे छोटा रामसर स्थल

भारत का सबसे छोटा रामसर साइट हिमाचल प्रदेश में स्थित रेणुका आर्द्रभूमि क्षेत्र है यह क्षेत्र लगभग 0.2 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है इसे वर्ष 2005 में रामसर साइट घोषित किया गया था ।

images 22
रेणुका रामसर स्थल

भारत के रामसर स्थल राज्य अनुसार सूची

राज्य का नामसंख्याभारत के रामसर स्थल का नाम
आंध्र प्रदेश1कोलेरु झील
असम2गहरा बील
गुजरात4नलसरोवर पक्षी अभयारण्य, थोल झील अभयारण्य, वाधवाना वेटलैंड, खिजादिया पक्षी अभयारण्य
हिमाचल प्रदेश3चंदेरटल वेटलैंड, पौंग बांध झील, रेणुका वेटलैंड
जम्मू और कश्मीर5होकेरा वेटलैंड, सूरिंसार-मानसर झीलें, वुलर झील, हाइगम वेटलैंड, शालबुग वेटलैंड
लद्धाख2त्सो-मोरीरी, त्सो कर लेक
केरल3अष्टमुडी वेटलैंड, वेम्बनाड-कोल वेटलैंड, सस्थमकोट्टा झील
मध्य प्रदेश4भोज वेटलैंड,साख्य सागर, सिरपुर आर्द्रभूमि, यशवंत सागर
मणिपुर1लोकतक झील
मिजोरम1पाला अर्द्धभूमि
ओडिशा6भितरकनिका मैंग्रोव, चिल्का झील, सतकोसिया रामसर, टंपारा झील, हीराकुंड रिजर्व, अनसुपा झील
पंजाब8हरिके झील, कंजली झील, रोपड़, केशोपुर, मिआनी कम्युनिटी रिजर्व, व्यास संरक्षण रिजर्व, नांगल वन्यजीव अभयारण्य,रूपनगर
राजस्थान2सांभर झील, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
तमिलनाडु14प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य, करीकिली पक्षी अभयारण्य, पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट, पिचवरम मैंग्रोव, कोंथनकुलम पक्षी अभयारण्य, मन्नार की खाड़ी, वेम्बन्नूर वेटलैंड, वेलोड पक्षी अभयारण्य , वेदान्थंगल पक्षी अभयारण्य, उदयमर्थनपुरम पक्षी अभयारण्य, चित्रांगुडी पक्षी अभ्यारण्य, सुचिन्द्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, वडुवुर पक्षी अभ्यारण्य, कांजीरंकुलम पक्षी अभ्यारण्य
त्रिपुरा1रुद्रसागर झील
उत्तर प्रदेश11ऊपरी गंगा नदी ,ब्रजघाट से नरौरा खिंचाव साण्डी पक्षी अभयारण्य ,हरदोई समसपुर पक्षी अभयारण्य,रायबरेली नवाबगंज पक्षी अभयारण्य, उन्नाव समन पक्षी अभयारण्य ,मैनपुरी पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य , गोंडा सरसई नावर झील , इटावा सुर सरोबर(कीठम), आगरा, हैदरपुर वेटलैंड, बखिरा वन्यजीव अभयारण्य
पश्चिम बंगाल2पूर्व कलकत्ता वेटलैंड्स, सुंदर वन डेल्टा
महाराष्ट्र4नंदूर मधमेश्वर ,नासिक, लोनार झील, ठाणे क्रीक
उत्तराखंड1आसन
बिहार1कबरताल
हरियाणा2सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य
गोवा1नंदा झील
कर्नाटक1रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य

 

भारत के रामसर स्थल की कुल सूची

क्र.सं.रामसर स्थलसंबंधित राज्यशामिल वर्ष
1.चिल्का झीलउड़ीसा1981
2.केवलादेव घना पक्षी अभ्यारणराजस्थान1981
3.लोकतक झीलमणिपुर1990
4.वूलर झीलजम्मू कश्मीर1990
5.हरीके बराजपंजाब1990
6.सांभर झीलराजस्थान1990
7.कंजली झीलपंजाब2002
8.रोपड़ आर्द्रभूमिपंजाब2002
9.दीपोर बीलअसम2002
10.त्सो मोरीरी झीललद्दाख2002
11.कोलेरु झीलआंध्र प्रदेश2002
12.पोंग बांध झीलहिमाचल प्रदेश2002
13.अष्टमुदी झीलकेरला2002
14.वेम्बनाड-कोल आर्द्रभूमि क्षेत्रकेरल2002
15.सस्थमकोट्टा झीलकेरल2002
16.भोज झील वेटलैंडमध्य प्रदेश2002
17.भीतर्कणिकाउड़ीसा2002
18.प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्यतमिल नाडु2002
19.पूर्वी कोलकाता वेटलैंडपश्चिम बंगाल2002
20.रेणुका आर्द्रभूमिहिमाचल प्रदेश2005
21.चंदेरटल आर्द्रभूमिहिमाचल प्रदेश2005
22.सुरिंसर और मानसर झीलजम्मू कश्मीर2005
23.होकेरा वेटलैंडजम्मू कश्मीर2005
24.रुद्रसागर झीलत्रिपुरा2005
25.ऊपरी गंगा वेटलैंडउत्तर प्रदेश2005
26.नल सरोवर पक्षी अभयारण्यगुजरात2012
27.सुंदरबन डेल्टापश्चिम बंगाल2019
28.नंदुर मध्यमेश्वरमहाराष्ट्र2019
29.केशोपुर मिआनी कम्युनिटी रिजर्वपंजाब2019
30.नांगल वन्य जीव अभ्यारणपंजाब2019
31.ब्यास संरक्षण रिजर्वपंजाब2019
32.नवाबगंज पक्षी अभ्यारणउत्तर प्रदेश2019
33.सांडी पक्षी अभ्यारणउत्तर प्रदेश2019
34.समसपुर पक्षी अभ्यारणउत्तर प्रदेश2019
35.समन पक्षी अभ्यारणउत्तर प्रदेश2019
36.पार्वती अरगा पक्षी अभ्यारणउत्तर प्रदेश2019
37.सरसई नावर झीलउत्तर प्रदेश2019
38.आसन कंजर्वेशन रिजर्वउत्तराखंड2020
39.कबरताल वेटलैंडबिहार2020
40.लोनार झीलमहाराष्ट्र2020
41.सूर सरोवर (कीठम) झीलउत्तर प्रदेश2020
42.त्सो कर आर्द्रभूमि क्षेत्रलद्दाख2020
43.वाधवाना वेटलैंड्सगुजरात2021
44.थोल झील अभ्यारण्यगुजरात2021
45.सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यानहरियाणा2021
46.भिंड़ावास वन्यजीव अभ्यारण्यहरियाणा2021
47.हैदरपुर वेटलैंडउत्तर प्रदेश2021
48.खिजादिया पक्षी अभयारण्यगुजरातफरवरी 2022
49.बखीरा वन्य जीव अभ्यारणउत्तर प्रदेशफरवरी 2022
50.करीकिली पक्षी अभयारण्यतमिल नाडुजुलाई 2022
51.पिचवरम मैंग्रोवतमिल नाडुजुलाई 2022
52.पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्टतमिल नाडुजुलाई 2022
53.पाला आर्द्रभूमिमिजोरमजुलाई 2022
54.साख्य सागरमध्य प्रदेशजुलाई 2022
55.सतकोसिया रामसरउड़ीसाअगस्त 2022
56.रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्यकर्नाटकअगस्त 2022
57.नंदा झीलगोवाअगस्त 2022
58.सिरपुर आर्द्रभूमिमध्य प्रदेशअगस्त 2022
59.कोंथनकुलम पक्षी अभयारण्यतमिलनाडुअगस्त 2022
60.मन्नार की खाड़ीतमिलनाडुअगस्त 2022
61.वेम्बन्नूर वेटलैंडतमिलनाडुअगस्त 2022
62.वेलोड पक्षी अभयारण्यतमिलनाडुअगस्त 2022
63.वेदान्थंगल पक्षी अभयारण्यतमिलनाडुअगस्त 2022
64.उदयमर्थनपुरम पक्षी अभयारण्यतमिलनाडुअगस्त 2022
65.टंपारा झीलउड़ीसाअगस्त 2022
66.हीराकुंड रिजर्वउड़ीसाअगस्त 2022
67.अनसुपा झीलउड़ीसाअगस्त 2022
68.यशवंत सागरमध्य प्रदेशअगस्त 2022
69.चित्रांगुडी पक्षी अभ्यारण्यतमिलनाडुअगस्त 2022
70.सुचिन्द्रम थेरूर वेटलैंडतमिलनाडुअगस्त 2022
71.वडुवुर पक्षी अभ्यारण्यतमिलनाडुअगस्त 2022
72.कांजीरंकुलम पक्षी अभ्यारण्यतमिलनाडुअगस्त 2022
73.ठाणे क्रीकमहाराष्ट्रअगस्त 2022
74.हाइगम वेटलैंड संरक्षण रिजर्वजम्मू कश्मीरअगस्त 2022
75.शालबुग वेटलैंड संरक्षण रिजर्वजम्मू कश्मीरअगस्त 2022

 

 

भारत के रामसर स्थल (Ramsar Site of India)

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments