प्रिय दोस्तो, आज हम आपके लिए लेकर आये है हरियाणा साहित्य अकादमी वर्ष 2020 द्वारा चुनी गई श्रेष्ठ कृतियाँ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी, यह पुरस्कार साल 2020 के लिए हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किये गए है तो आइए पढ़ते है हरियाणा साहित्य पुरस्कार 2020 की सूची
हरियाणा साहित्य अकादमी
हरियाणा साहित्य अकादमी की स्थापना हिन्दी व हरियाणवी साहित्य के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जुलाई 09, 1970 को की गई। इसका मुख्यालय पंचकुला में स्थित है।

हरियाणा साहित्य अकादमी ‘हरीगंधा’ नामक मासिक पत्रिका का प्रकाशन करती है
हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष हरियाणवी, उर्दू, संस्कृत व हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों की प्रतिवर्ष घोषणा करती है तो आइये जानते है किन किन रचनाकारों व लेखकों को यह पुरस्कार दिया गया है
वर्ष 2020 के लिए हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित श्रेष्ठ रचीयता तथा उनकी रचना
हिन्दी श्रेष्ठ कृति पुरस्कार
| रचनाकार का नाम | जिला | रचना का नाम | रचना वर्ग |
|---|---|---|---|
| डॉ. शर्मीला | हिसार | तीन टुकड़ा सूरज | कविता |
| विजय विभोर | रोहतक | फिर वही पहली रात | कहानी |
| पंकज शर्मा | अंबाला शहर | मुफ्त बातों के मुफ्तलाल | व्यंग |
| डॉ. अशोक कुमार | चरखी-दादरी | हरियाणा शिखर महिलाएँ | जीवनी |
| बलजीत सिंह | हिसार | काले पानी का सफेद सच | यात्रा वृतांत |
| महेंद्र सिंह सागर | भिवानी | बाल उड़ान | बाल साहित्य |
हरियाणवी श्रेष्ठ कृति पुरस्कार
| रचनाकार का नाम | जिला | रचना का नाम |
|---|---|---|
| डॉ. जयभगवान शर्मा | झज्जर | यादां का झरोखा |
| रामबीर सिंह | सोनीपत | लोककला सिरमौर: निहालचंद शिवचरण |
इन पुरस्कार विजेताओ को 31000/-( प्रत्येक विजेता को ) रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाती है।
हिन्दी के प्रसिद्ध कवि
हिन्दी कहानी प्रतियोगिता
हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित ‘कहानी प्रतियोगिता 2020’ के श्रेष्ठ तीन विजेताओ को क्रमश: 5000/- रुपये, 4000/- रुपये तथा 3000/- रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाती है।
वर्ष 2020 में कहानी प्रतियोगिता के विजेता
| रचनाकार का नाम | जिला | रचना का नाम | स्थान |
|---|---|---|---|
| सुरेश बरनवाल | सिरसा | गीले पन्ने | प्रथम स्थान |
| भावना सक्सेना | फरीदाबाद | नौबत | द्वितीय स्थान |
| विनीता मालिक | भिवानी | एडजस्ट करूँगी | तृतीय स्थान |
चयनित पांडुलिपियाँ
वर्ष 2020 के दौरान हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा हिन्दी व हरियाणवी भाषा की 20 पाण्डुलिपयों का चयन किया गया। चयनित की गई इन पांडुलिपियों के प्रकाशन के पश्चात इनके लेखकों को 20,000/- रुपये की अनुदान राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाती है।
वर्ष 2020 मे चयनित पांडुलिपि लेखक
| लेखक का नाम | स्थान |
|---|---|
| करतार सिंह जाखड़ | भिवानी |
| शारदा मित्तल | पंचकुला |
| सुनीता देवी | संगरूर |
| डॉ हेमलता शर्मा | पंचकुला |
| श्याम वशिष्ठ | भिवानी |
| सीमा गुप्ता | पंचकुला |
| डॉ. सुरेश कुमार | अंबाला छावनी |
| डॉ. सत्यवान सौरभ | भिवानी |
| नीलम नारंग | हिसार |
| विजय विभोर | रोहतक |
| बनी सिंह जांगड़ा | हिसार |
| अशोक बैरागी | सोनीपत |
| बी. मदन मोहन | जगाधरी |
| विपिन चौधरी | हिसार |
| राजबीर वर्मा | करनाल |
| त्रिलोक चंद | महेंद्रगढ़ |
| शिखा कुमारी | हिसार |
| दलबीर सिंह | रेवाड़ी |
| सेवा सिंह | चंडीगढ़ |
| डॉ. बहादुर सिंह | यमुनानगर |
देखे हरियाणा के प्रसिद्ध पुरस्कार व सम्मान

प्रिय दोस्तो, हम उम्मीद करते है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी से आप सन्तुष्ट होंगे, इससे सम्बंधित कोई प्रतिक्रिया या सुझाव देना चाहता है वो हमें कॉमेंट के माध्यम से पहुंचा सकता है





