हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान ( Famous Award and Honour of Haryana)

हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान ( Famous Award and Honour of Haryana)
हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान

प्रिय दोस्तो, help2Youth आज आपके लिए लेकर आया है हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान ( Famous Award and Honour of Haryana) की जानकारी, इनमें कोई एक प्रश्न हर एग्जाम में पूछा जाता हैै अगर कोई हरियाणा के खेल पुरस्कार (Famous Award and Honour of Haryana) रह जाता है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है

 

हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान ( Famous Award and Honour of Haryana)

हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा पुरस्कार भीम पुरस्कार है जो खेल क्षेत्र से सम्बंधित दिया जाता है प्रदेश में कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए साहित्य, संस्कृत, उर्दू, ग्रंथ व खेल आदि एकडेमी का गठन किया जाता है और इसके साथ ही हरियाणा में खेल, विज्ञान, उद्योग, कृषि व पशुपालन, सैनिको को अलग अलग पुरस्कार व सम्मान दिए जाते है तो आइए पढ़ते है हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान ( Famous Award and Honour of Haryana) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी

हरियाणा साहित्य पुरस्कार(Famous Award and Honour of Haryana)

हरियाणा के साहित्य को बढ़ावा देने के लिए यह एकडेमी बनाई गई जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1970 को की गई थी यह हरिगन्धा नामक मासिक पत्रिका का प्रकाशन करती है यह विभिन्न प्रकार के पुरस्कार प्रदान करती है जिसका विवरण नीचे दिया गया है

सूरदास सम्मान

यह सम्मान महाकवि सूरदास के नाम पर दिया जाता है पहले इस पुरस्कार का नाम सुर पुरस्कार था बाद में 22 मई 2006 को इसका नाम बदलकर सूरदास सम्मान रखा गया था और यह पुरस्कार हिंदी व साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है

इनामी राशि: 1.50 लाख

साहित्य रत्न पुरस्कार

यह पुरस्कार केवल साहित्य से जुड़े हुए लोगो व साहित्य से सम्बंधित रखने वालों को ही दिया जाता है और इस पुरस्कार के साथ सरस्वती की प्रतिमा भी दी जाती है

इनामी राशि: 2.50 लाख

circle cropped 38
साहित्य पुरस्कार

आजीवन साहित्य साधना सम्मान

यह पुरस्कार, जिसने अपना सारा जीवन साहित्य के क्षेत्र में बिता दिया, केवल उन्हें ही दिया जाता है इसे वयोवृद्ध साहित्य के नाम से भी जाना जाता है

इनामी राशि: 5 लाख रुपये

बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान

यह पुरस्कार हिंदी व साहित्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है

इनामी राशि: 1 लाख

लाला देशबंधु गुप्त सम्मान

यह पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र से सम्बंधित व्यक्तियों को दिया जाता है

इनामी राशि: 1 लाख

 पं. लखमीचंद सम्मान

यह पुरस्कार भाषा, कला, संस्कृति व लोकसाहित्य से सम्बंधित क्षेत्र में दिया जाय है

इनामी राशि: 1 लाख

जनकवि मेहर सिंह सम्मान

कविताओं से सम्बंधित क्षेत्रों में यह पुरस्कार दिया जाता है

इनामी राशि: 1 लाख

Famous Award and Honour of Haryana

 हरियाणा गौरव सम्मान

यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो हरियाणा के नागरिक है जो अन्य जगहों पर रहते है और हरियाणा के हिंदी साहित्य को बढ़ावा देते है, उनको दिया जाता है

इनामी राशि: 1 लाख रुपये

 आदित्य-अल्हड हास्य सम्मान

यह पुरस्कार हास्य व रचनाएं लिखने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है

इनामी राशि: 1 लाख

हरियाणा संस्कृत पुरस्कार(Famous Award and Honour of Haryana)

हरियाणा संस्कृति पुरस्कार की शुरुआत 2002 में कई गई थी प्रदेश में संस्कृति साहित्य के क्षेत्र से सम्बंधित पुरस्कारों के विवरण नीचे दिया गया है

संस्कृत गौरव सम्मान

यह पुरस्कार हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है

इनामी राशि: 2 लाख

महृषि वेद व्यास पुरस्कार

यह पुरस्कार महर्षि वेद व्यास के नाम पर दिया जाता है जिन्होंने महाभारत लिखी थी

इनामी राशि: 1.50 लाख

महृषि वेद वाल्मीकि पुरस्कार

यह पुरस्कार महर्षि वाइल्मीकि के नाम पर दिया जाता है जिन्होंने रामायण लिखी थी

इनामी राशि: 1.50 लाख

महाकवि बाणभट्ट पुरस्कार

यह पुरस्कार संस्कृत के महान कवि बाणभट्ट के नाम पर दिया जाता है

इनामी राशि: 1 लाख

अन्य संस्कृत के पुरस्कार

विद्या मार्तण्ड शास्त्री पुरस्कार: इसमें 1 लाख रुपये की राशि दी जाती है और यह हर साल दिया जाता है

गुरु विरजा नंद आचार्य सम्मान: 1 लाख की राशि दी जाती है

पo युधिष्ठिर मीमांसक संस्कृत सम्मान: इसमें भी 1 लाख की राशि दी जाती है

स्वामी धर्मदेव संस्कृत समाराधक सम्मान: इसमें भी 1 लाख की राशि दी जाती है

हरियाणा उर्दू सम्मान(Famous Award and Honour of Haryana)

हाली पुरस्कार

यह पुरस्कार उर्दू के बहुत बड़े शायर अल्ताब हुसैन हाली के नाम पर दिया जाता है और यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है

इनामी राशि: 2.51 लाख

राज्यस्तरीय अन्य उर्दू पुरस्कार

मुशी गुमानी लाल: इसमें 21 हज़ार की इनामी राशि दी जाती है

कंवर महिंदर सिंह बेदी: इसमें भी 21 हज़ार की इनामी राशि दी जाती है

सुरेंद्र पंडित पुरस्कार: इसमें भी 21 हज़ार की इनामी राशि दी जाती है

हरियाणा पंजाबी पुरस्कार(Famous Award and Honour of Haryana)

पंजाबी गौरव सम्मान

इसमें 2.51 लाख की इनामी राशि दी जाती है

भाई संतोख सिंह पुरस्कार

इसमें 1.25 लाख की इनामी राशि दी जाती है

संत तरण सिंह वाहिमी

इसमें 1 लाख की इनामी राशि दी जाती है

बाबा शेक फरीद पुरस्कार

इसमें 1.11 लाख की इनामी राशि दी जाती है

अन्य पंजाबी के पुरस्कार

कवि हरभजन सिंह रेणु पुरस्कार: इसमें भी 51हज़ार की इनामी राशि दी जाती है

रागी ढाढ़ी पुरस्कार: इसमें भी 51 हज़ार की इनामी राशि दी जाती है

हरियाणा विज्ञान पुरस्कार(Famous Award and Honour of Haryana)

यह पुरस्कार हर साल 28 फरवरी विज्ञान दिवस के अवसर पर दिया जाता है दो हिस्सों में दिया जाता है

हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार

यह पुरस्कार 40 साल से ऊपर आयु वाले व्यक्तियों को दिया जाता है इसकी पहले इनामी राशि 2 लाख थी

वर्तमान इनामी राशि: 4 लाख

हरियाण विज्ञान रत्न युवा पुरस्कार

यह पुरस्कार 40 साल से कम वाले व्यक्तियों को दिया जाता है

इनामी राशि: 1 लाख

हरियाणा महिला पुरस्कार(Famous Award and Honour of Haryana)

यह पुरस्कार 8 मार्च 2010 को 100वे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुरू किया गया था और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस अवसर पर तीन पुरस्कारों की घोषणा की थी

इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार

यह पुरस्कार उत्कृष्ट महिलाओं के सम्मान में दिया जाता है

इनामी राशि: 5 लाख

कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार

यह पुरस्कार हरियाणा के करनाल जिले की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की याद में दिया जाता है

इनामी राशि: 51 हज़ार

शन्नो देवी पुरस्कार

यह पुरस्कार हरियाणा विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष शन्नो देवी की याद में दिया जाता है

इनामी राशि: 51 हज़ार

देखे हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित महिलाएं

हरियाणा शिक्षा पुरस्कार(Famous Award and Honour of Haryana)

शिक्षक पुरस्कार

circle cropped 39
शिक्षक पुरस्कार

यह पुरस्कार हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर हर जिले में दिया जाता है और इसे राज्य शिक्षक पुरस्कार भी कहा जाता है और हरियाणा सरकार ने राज्य शिक्षक पुरस्कार का आवेदन करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु कर दी है

इनामी राशि: 21 हज़ार

हरियाणा कृषि पुरस्कार(Famous Award and Honour of Haryana)

यह पुरस्कार हरियाणा के कृषि क्षेत्र से सम्बंधित दिया जाता है क्योंकि हरियाणा के 70% लोग कृषि पर निर्भर रहते है

जननायक देवी लाल पुरस्कार

यह जिला स्तर पर दिया जाता है

इनामी राशि: 25 हज़ार

जननायक देवी लाल पुरस्कार

यह राज्य स्तर पर दिया जाता है

इनामी राशि: 1 लाख

पिछले कई सालों से ये अवार्ड देने बन्द कर दिया गया है अब हरियाण सरकार ने कृषि से सम्बंधित नए पुरस्कारों की घोषणा की है

हरियाणा कृषि रत्न पुरस्कार

यह पुरस्कार अभी हाल ही में शुरू किया गया है और 2019 में 9 किसानों को यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिया गया है

इनामी राशि: 1 लाख

हरियाणा किसान रत्न पुरस्कार

यह पुरस्कार पहली बार चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर डॉ के पी सिंह को दिया गया है

इनामी राशि: 5लाख

हरियाणा उद्ध्योग पुरस्कार(Famous Award and Honour of Haryana)

यह पुरस्कार हरियाणा राज्य श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा दिया जाता है और यह केवल औधोगिक श्रमियों के लिए दिया जाता है जो उच्च कार्यशूलता, अनुशाशन व सामाजिक दायित्व के निर्माण मे उल्लेखनीय योगदान करते है

मुखमंत्री श्रम रत्न पुरस्कार

यह पूरे हरियाणा राज्य मे केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाता है

इनामी राशि: 1 लाख

हरियाणा श्रम भूषण पुरस्कार

यह पूरे राज्य मे केवल 2 ही व्यक्तियों को दिया जाता है

इनामी राशि: 50 हजार

हरियाणा श्रम वीर पुरस्कार

यह पूरे राज्य मे केवल 21 व्यक्तियों को दिया जाता है

इनामी राशि: 20 हजार

हरियाणा श्रम वीरांगना पुरस्कार

यह पूरे राज्य मे केवल 21 व्यक्तियों को दिया जाता है

इनामी राशि: 20 हजार

राज्य निर्यात पुरस्कार(Famous Award and Honour of Haryana)

इसे एक्सपर्ट अवॉर्ड स्कीम भी कहा जाता है यह दो भागों मे दिया जाता है

  •  उत्कृष्ट निर्यात अवॉर्ड (Out Standing Woman Award)
  • उत्कृष्ट निर्यात अवॉर्ड (Out Standing Woman Award)

इनामी राशि: 3 लाख

उत्कृष्ट निर्यात अवॉर्ड 9-9 उधयोगों की श्रेणियों मे 18 व्यक्तियों को दिया गया है

सूक्ष्म व लघु स्तर एर बड़े व माध्यम उधयोगों के लिए 19 साँवतना पुरस्कार दिए गए है

1 पुरस्कार उत्कृष्ट निर्यात अवॉर्ड(Out Standing Woman Award) केवल एक महिला को दिया गया है

हरियाणा के खेल पुरस्कार व सम्मान(Famous Award and Honour of Haryana)

हरियाणा राज्य का खेलों मे अलग ही विशेष स्थान है और और हरियाणा राज्य के खिलाड़ी पूरे भारत मे नहीं बल्कि पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है तो आइए पढ़ते है हरियाणा राज्य के खेल पुरस्कार( Famous Award and Honour of Haryana) के बारे मेें विस्तारपूर्वक जानकारी

भीम पुरस्कार

यह हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है और हर साल यह पुरस्कार 5 खिलाड़ियों को ही दियाँ जाता है और यह अवॉर्ड

circle cropped 36
भीम अवॉर्ड

हरियाणा के राज्यपाल द्वारा दिया जाता है और हरियाणा रोडवेज के बसों मे आजीवन निशुल्क यात्रा की छूट मिलती है

19 फरवरी 2017 मे कुल 42 खिलाड़ियों को यह अवॉर्ड दिया गया है जिनका विवरण नीचे दिया गया है

  • 2013-14: 10
  • 2014-15: 11
  • 2015-16: 11
  • 2106-17: 11

और एस माना जाता है की आबसे यह अवॉर्ड हर साल 11 खिलाड़ियों को दिया जाएगा लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है

इनामी राशि: 5 लाख

हरियाणा शारीरिक खेल नीति 2015

इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 15 जनवरी 2015 को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर किया था और नई खेल नीति 2015 के तहत माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले व्यक्ति को 5 लाख की राशि बढ़ाकर 11 लाख कर दी गई और इसी के तहत 7 नए अवॉर्ड शुरू किए गए है जिनका विवरण नीचे दिया गया है

एकलव्य अवॉर्ड

यह पुरस्कार कनिष्ट खिलाड़ियों को भीम अवॉर्ड की तर्ज पर 5 खिलाड़ियों को दिया जाएगा जिसमे 3 खिलाड़ी सिंगल ईवेंट मे व 2 को टीम ईवेंट मे दिया जाएगा

इनामी राशि: 1 लाख

महाराणा प्रताप पुरस्कार

यह पुरस्कार जीवन भर खेलों मे योगदान देने वाले खिलाड़ियों को दिया जाएगा

इनामी राशि: 2 लाख

रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार

यह पुरस्कार जीवन भर खेलों मे योगदान देने वाली महिला खिलाड़ियों को दिया जाएगा

इनामी राशि: 2 लाख

गुरु वशिष्ठ पुरस्कार

यह पुरस्कार हर ईवेंट या खेल के कोच को दिया जाएगा

इनामी राशि: 2 लाख

विक्रमादित्य पुरस्कार

यह पुरस्कार भी हर ईवेंट के रेफरी, अंपायर, जज को डिय जाएगा

इनामी राशि: 2 लाख

बेस्ट खेल एसोशिएशन अवार्ड

यह पुरस्कार उसको दिया जाता है जिसमे खेल क्षेत्र व खेल एसोशिएशन में बेहतरीन प्रदर्शन किया हो

इनामी राशि: 5 लाख

हरियाणा मे खेलों से प्राप्त इनाम राशि

ओलम्पिक

circle cropped 37
ओलम्पिक

स्वर्ण पदक: 6 करोड़

रजत पदक : 4 करोड़

रजत पदक: 2.5 करोड़

एशियन

स्वर्ण पदक: 3 करोड़

रजत पदक : 1.5 करोड़

रजत पदक: 75 लाख

कॉमनवेल्थ

स्वर्ण पदक: 1.5 करोड़

रजत पदक : 75 लाख

रजत पदक: 50 लाख

सैफ खेल

स्वर्ण पदक: 5 लाख

रजत पदक : 3 लाख

रजत पदक: 2 लाख

राष्ट्रीय  खेल

स्वर्ण पदक: 5 लाख

रजत पदक : 3 लाख

रजत पदक: 2 लाख

देखे हरियाणा के खेल स्टेडियम 

हरियाणा के शौर्य पुरस्कार(Famous Award and Honour of Haryana)

यह पुरस्कार हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान में से महत्वपूर्ण पुरस्कार है जो युद्ध व शांति के समय दिया जाता है तो पहले हम पढ़ेंगे

युद्ध के समय पुरस्कार

परमवीर चक्र: यह पुरस्कार युद्ध के समय दिया जाता है यह अवार्ड अभी तक सिर्फ एक ही व्यक्ति को मिला है जिसका नाम है मेजर होशियार सिंह और यह पुरस्कार(Famous Award and Honour of Haryana) हरियाणा का सबसे बड़ा पुरस्कार है

परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार
परमवीर चक्र

इनामी राशि: 2 करोड़

महावीर चक्र: 1 करोड़ रुपये

वीर चक्र: 50 लाख रुपये

सेना, वायु सेना, नौसेना पुरस्कार: यह पुरस्कार शौर्य वे क्षेत्र में दिया जाता है इन तीनो को एक समान राशि दी जाती है

इनामी राशि: 21 लाख रुपये

मेंशन इंडिपेंडेंस शौर्य पुरस्कार: 10 लाख रूपये

शांति के समय पुरस्कार

अशोक चक्र: 1 करोड़

अशोक चक्र
अशोक चक्र

कीर्ति चक्र: 51 लाख

शौर्य चक्र: 31 लाख

सेना, वायु सेना, नौसेना: 10 लाख

मेंशन इंडिपेंडेंस शांति पुरस्कार: 7.5 लाख

हरियाणा में विक्टोरिया अवार्ड  पाने वाले व्यक्ति: 5 आजादी से पहले यह अवार्ड दिया जाता था

 

आशा करता हु की मेरे द्वारा दी गई जानकारी हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान ( Famous Award and Honour of Haryana) से आप संतुष्ट होंगे और अधिक जानकारी देेखने के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम ग्रुप में जिसका लिंक मुख्य पेज पर दिया गया है

    3.8 9 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    guest

    4 Comments
    Oldest
    Newest Most Voted
    Inline Feedbacks
    View all comments