January-2025

  • Post category:Top News
  • 12 Views
  • Post comments:0 Comments
  • Print Post: Print
  • गणतंत्र दिवस 2025 पर निकली उत्तर प्रदेश की ‘महाकुंभ’ झांकी ने ‘पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड कैटेगरी’ में पहला स्थान प्राप्त किया है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इस संबोधन के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।
  • भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2024 के लिए ICC मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए हैं।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त-वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय-बजट पेश करेंगी ।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी को उत्तराखंड में देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन–ISRO ने बुधवार 29 जनवरी को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दूसरी पीढ़ी के नेविगेशन सेटैलाइट NVS-02 का सफल प्रक्षेपण किया है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन हरियाणा राज्य में किया जा रहा है।
  • राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का लोगो चेन्नई में लांच किया गया।
  • असम के मुख्यमंत्री ने डिब्रूगढ़ शहर को राज्य की दूसरी राजधानी बनाये जाने की घोषणा की है।

  • क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स ने डिजिटल कौशल के लिए ‘भारत’ को कनाडा और जर्मनी से आगे दूसरे स्थान पर रखा है। 
  • भारत में हर वर्ष 29 जनवरी को ‘भारतीय समाचार पत्र दिवस मनाया जाता है।
  • हर वर्ष 28 जनवरी को दुनियाभर में डेटा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।
  • हाल ही में सिक्किम के सोरेंग जिले में जैविक मत्‍स्‍य पालन शुरू किया गया है। यह देश का पहला जैविक मत्‍स्‍य केंद्र है।
  • पंजाब केसरी के रूप में प्रसिद्ध लाला लाजपत राय की 28 जनवरी को 160वीं जयंती मनाई गई। 

  • उपराष्‍ट्रपति ‘जगदीप धनखड़’ 17 जनवरी से लक्षदीप की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। पदभार संभालने के बाद केंद्र शासित प्रदेश की यह उनकी पहली यात्रा होगी। 
  • क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स ने डिजिटल कौशल के लिए ‘भारत’ को कनाडा और जर्मनी से आगे दूसरे स्थान पर रखा है। 
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 जनवरी को वर्ष 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए। बता दें कि यह पुरस्कार पिछले चार वर्ष की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 जनवरी को नई दिल्ली में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Global Expo 2025) का उद्घाटन करेंगे। भारत मंडपम में आयोजित यह देश का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है। इसका विषय है- सीमाओं से परे: भविष्य की ऑटोमोटिव मूल्य श्रृंखला का सह-निर्माण। 
  • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ‘प्रबोवो सुबियांतो’ (Prabowo Subianto) 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्रपति के रूप में भारत की अपनी पहली यात्रा पर 25 जनवरी को भारत आएंगे।
  • 21वां थर्ड आई एशियन फिल्म फेस्टिवल मुंबई में शुरू होगा।
  • हाल ही में DRDO की ओर से मल्टी लेयरिंग क्लोदिंग सिस्टम डिजाइन किया गया है जिसे ‘HIMKAVACH’नाम दिया गया है। इसकी खास बात ये है कि ये +20 डिग्री सेल्सियस से लेकर -60 डिग्री सेल्सियस तक के तापनाम में भी सुरक्षा प्रदान करेगा।
  • सऊदी अरब के जानेमाने भारतीय चिकित्सक ‘डॉ. सैयद अनवर खुर्शीद’ को ‘प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025‘ से सम्मानित किया गया है, जो भारत सरकार द्वारा प्रवासी भारतीयों के लिए सर्वोच्च सम्मान है। 

  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-CBDT ने ‘विवाद से विश्वास योजना’ की समय सीमा 31 दिसंबर, 2024 से बढ़ाकर 31 जनवरी, 2025 कर दी है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 12 जनवरी को ‘राष्‍ट्रीय युवा दिवस’ पर दिल्‍ली के भारत मंडपम में ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ में भाग लेंगे।
  • सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में महाकुंभ 2025 (MahaKumbh 2025) को समर्पित आकाशवाणी और दूरदर्शन के दो विशेष गीतों का लोकार्पण किया है।
  • पद्म श्री से सम्मानित और पूर्व एशियाई खेलों के चैंपियन शॉट पुट खिलाड़ी ‘बहादुर सिंह सागू’ को इथेलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया-AFI का नया अध्यक्ष चुना गया है। 51 वर्षीय बहादुर सिंह सागू अब अगले चार वर्ष तक इस पद पर कार्य करेंगे।
  • विश्व तेलुगु सम्‍मेलन 08 जनवरी से आंध्र प्रदेश के राजामहेन्‍द्रवरम में गोदावरी ग्‍लोबल यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ है।
  • राष्‍ट्रीय कैडेट कौर-NCC गणतंत्र दिवस शिविर-2025 सोमवार 30 दिसंबर से नई दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड में सर्व धर्म पूजा के साथ शुरू हुआ है। एक महीने तक चलने वाले शिविर में सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 2,361 कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। 
  • शतरंज में ग्रैंडमास्टर ‘रमेश बाबू वैशाली’ (Vaishali Rameshbabu) ने फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप 2024 के महिला वर्ग के नॉक आउट चरण के लिए पात्रता हासिल की है। वे महिला और ओपन दोनों वर्गों में प्रतियोगिता की पहली बाधा पार करने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। 
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 जनवरी को नई दिल्‍ली में पुस्‍तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जम्‍मू-कश्‍मीर एंड लद्दाख : थ्रू द एजेज़ पुस्तक के सात खंडों में जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख के तीन हजार वर्षों का इतिहास प्रस्तुत किया गया है।
  • सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में दिए जाएंगे। 
  • राजधानी दिल्ली में 14 जनवरी से ‘इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि तीन पुरुष एकल, चार महिला एकल, दो पुरुष युगल, आठ महिला युगल और चार मिश्रित युगल जोड़ियां सहित कुल 21 भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments