प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair June 2025 Second Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2025) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair June 2025 Second Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2025) है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है
Haryana Current Affair June 2025 Second Week
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले की बड़ौली को सब तहसील बनाया जाएगा?
उत्तर: पलवल
प्रश्न: हरियाणा की किस खिलाड़ी ने हाल ही मे ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2025 में स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर: फतेहाबाद के गांव बैजलपुर की पूजा ओला ने ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2025 में पूजा ने 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीता है।
प्रश्न: किस खिलाड़ी ने हाल ही मे साउथ कोरिया में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में ऊंची कूद में गोल्ड पदक जीता है?
उत्तर: फतेहाबाद जिले के गाँव बोसती की पूजा सिंह
प्रश्न: किस जिले में फल-सब्जियों के लिए आर्गेनिक मंडी स्थापित की जाएगी?
उत्तर: हिसार
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले से कृषि संबंधित फर्टिलिटी (उत्पादन क्षमता) मैप परियोजना पायलट आधार पर शुरू की गई है?
उत्तर: कुरुक्षेत्र
प्रश्न: हरियाणा के राज्यपाल की आत्मकथा का तेलगु में किस नाम से संस्करण का विमोचन किया गया है?
उत्तर: प्रजला
प्रश्न: हरियाणा सरकार ने स्कूल जोन में यातायात नियंत्रण प्रबंधन के लिए किस परियोजना की शुरुआत की है?
उत्तर: स्कूल जोन रोड सेफ्टी ट्रीटमेंट परियोजना
प्रश्न: हरियाणा की किस बेटी ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीती है?
उत्तर: अमिषी कौशिक
प्रश्न: वर्तमान में हरियाणा के किस गांव को स्वीट कॉर्न विलेज कहा जाता है?
उत्तर: सोनीपत जिले के मनोली अटेरना को
प्रश्न: हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किसने किया है?
उत्तर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
प्रश्न: किस जिले में अंतरराष्ट्रीय सेल्फी विद डॉटर समारोह का आयोजन किया गया है?
उत्तर: MDU, रोहतक मे
प्रश्न: हाल ही मे किसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया है?
उत्तर: फरीदाबाद के गांव मच्छगर के मेजर सतेंद्र धनखड़
प्रश्न: हरियाणा सरकार ने किसके लिए सहेली योजना की शुरुआत की है?
उत्तर: मातृत्व सुरक्षा, नवजात देखभाल व लिंगानुपात सुधार
प्रश्न: हरियाणा के किस जिल में नई जेल बनाई जाएगी?
उत्तर: पंचकुला, चरखी दादरी व फतेहाबाद
प्रश्न: किस जिले में सदगुरु कबीर साहेब जी जयंती राज्य स्तर पर मनाई गई है?
उत्तर: सिरसा
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में जिलास्तरीय चिलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे?
उत्तर: करनाल, पानीपत, पंचकूला व चरखी दादरी
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले का सरकारी कालेज हरियाणा का MBA पाठ्यक्रम शुरू करने वाला पहला बना है?
उत्तर: पंचकुला जिले का सरकारी कॉलेज
प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में कमांड इंटीग्रेटिड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) बनाया जाएगा?
उत्तर: सोनीपत व पंचकुला
Haryana Current Affair June 2025 Second Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2025)