November 2025

Content Protection by DMCA.com
  • एनवीडिया दुनिया की पहली कंपनी बनी जिसका बाजार मूल्य 5 ट्रिलियन डॉलर है
  • पंजाब पुलिस ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार सिखाने के लिए ‘साइबर जागो’ कार्यक्रम शुरू किया।
  • 28 अक्टूबर–3 नवम्बर के बीच भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में ‘प्रवासी परिचय’ का तीसरा संस्करण आयोजित किया।
  • भारत ने पहली बार जीआई-टैग्ड इंडी व पुलियानकुडी नींबू ब्रिटेन को निर्यात किए।
  • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर केंद्र ने ₹150 का स्मारक सिक्का जारी किया।
  • पीएम मोदी ने गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास ‘म्यूजियम ऑफ रॉयल किंगडम्स ऑफ इंडिया’ की आधारशिला रखी।
  • भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर 2025 आईसीसी महिला वनडे विश्व कप जीता।
  • फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ शेफाली वर्मा, ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ दीप्ति शर्मा चुनी गईं।
  • ‘त्रिशूल’ नामक संयुक्त युद्धाभ्यास (थलसेना, नौसेना, वायुसेना) राजस्थान, गुजरात और उत्तरी अरब सागर में आयोजित हो रहा है।
  • ‘एसआईआर’ का मतलब है चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण।
  • रूस की नई परमाणु पनडुब्बी ‘खबरोस्क’ ‘पोसाइंडन’ परमाणु ड्रोन से लैस है।

  • डिजिटल जनगणना 2027 के परीक्षण हेतु ‘डिजिटल लेआउट मैप’ और ‘सेंसस 2027-हाउसलिस्ट’ ऐप लॉन्च हुए।
  • शीतल देवी सक्षम जूनियर तीरंदाजी टीम में चयनित होने वाली पहली भारतीय पैरा एथलीट बनीं।
  • ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम चुना गया।
  • डाक विभाग का ‘डाक सेवा 2.0’ ऐप पार्सल ट्रैकिंग, ई-रसीद व शिकायत के लिए लॉन्च हुआ।
  • चीन ने अपना तीसरा और सबसे उन्नत विमानवाहक पोत ‘फुजियान’ कमीशन किया।
  • महिला वनडे विश्व कप 2029 में अब 10 टीमें खेलेंगी (पहले 8)।
  • राहुल वी.एस. ने 6वीं आसियान व्यक्तिगत शतरंज चैंपियनशिप जीतकर भारत के 91वें ग्रैंडमास्टर बने।
  • मेघालय के आकाश कुमार चौधरी ने 11 गेंदों में सबसे तेज प्रथम श्रेणी अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया।
  • अनीश भानवाला ने काहिरा में ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25m रैपिड फायर पिस्टल में रजत पदक जीता।
  • रोहताश चौधरी ने 27 किलो बैग के साथ 1 घंटे में 847 पुश-अप्स कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • बीएसएफ की ट्रैकर डॉग ‘बबीता’ को 2025 का K9 वीरता पुरस्कार हैदराबाद में मिला।

  • छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में महाराष्ट्र ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ बना (गुजरात – द्वितीय, हरियाणा – तृतीय)।
  • पंजाब भारत नेट योजना पूरे राज्य में लागू करने वाला पहला राज्य बना।
  • इज ऑफ डूइंग बिजनेस (बीआरएपी 2024) में हरियाणा को ‘टॉप अचीवर’ राज्य का दर्जा मिला।
  • फ्लिपकार्ट ने ₹1,000 से कम कीमत वाले उत्पादों पर ज़ीरो कमीशन मॉडल शुरू किया।
  • तमिलनाडु पुलिस ने म्यांमार आधारित साइबर फ्रॉड के खिलाफ ऑपरेशन ब्लू ट्रायंगल शुरू किया।
  • ‘फुले’ के लिए प्रतीक गांधी – श्रेष्ठ अभिनेता और पत्रलेखा – श्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं।
  • अर्जुन एरिगैसी गोवा शतरंज विश्व कप क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले अकेले भारतीय।
  • भारत की पहली बुलेट ट्रेन का उद्घाटन अगस्त 2027 में सूरत–वापी रूट पर होगा।
  • 36वीं राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर ने पुरुष सेबर टीम में स्वर्ण जीता।
  • दुबई एयर शो 2025 के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में दूसरे भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया।

  • लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन 2025 का पुरुष एकल खिताब जीता।
  • 24 नवंबर 2025 को ‘हिंद दी चादर’ गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस मनाया गया।
  • टोक्यो डेफलिंपिक्स में प्रांजलि प्रशांत धूमल ने महिलाओं की 25m पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीता।
  • भारतीय सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का हाल ही में निधन हुआ।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से ऐतिहासिक राफेल लड़ाकू विमान की उड़ान पूरी की।
  • पीएम मोदी ने हैदराबाद में साफ्रान के पहले वैश्विक MRO सुविधा ‘SAESI’ का उद्घाटन किया, जो LEAP इंजनों की मरम्मत करेगा।
  • नई दिल्ली में 44वें IITF का समापन हुआ, जिसमें राजस्थान को पार्टनर स्टेट्स में गोल्ड मिला।
  • गोवा में FIDE चेस वर्ल्ड कप 2025 समाप्त, उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिनदारोव सबसे युवा चैंपियन बने।
  • CEC ज्ञानेश कुमार 2026 में इंटरनेशनल IDEA के चेयरमैन बनेंगे, वैश्विक स्तर पर भारत के चुनावी अभ्यास साझा करेंगे।
0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments