प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair April 2026 Fourth Week (हरियाणा करंट अफेयर अप्रैल 2026) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair April 2026 Fourth Week (हरियाणा करंट अफेयर अप्रैल 2026) है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है
Haryana Current Affair April 2026 Fourth Week
प्रश्न: धान की सीधी बिजाई (Direct Seeding of Rice -DSR) करने वाले किसानों को प्रति एकड़ कितनी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी
उत्तर: 4500
प्रश्न: हरियाणा राज्य सूचना आयोग में हाल ही में किसे राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है
उत्तर: अजय कुमार सूरा
प्रश्न: हाल ही में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक पहली बार कहाँ आयोजित की गई
उत्तर: गुरुग्राम
प्रश्न: हाल ही में ‘दिव्य भारतः भारत की आत्मा की एक झलक’ संकलन किस संस्था द्वारा शुरू किया गया है
उत्तर: नीति आयोग
प्रश्न: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने भिवानी में किस विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया
उत्तर: चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय
प्रश्न: Q. विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर हरियाणा में मलेरिया की पॉजिटिविटी रेट कितनी दर्ज की गई
उत्तर: 0.014 %
प्रश्न: ‘निरोगी हरियाणा’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्या है
उत्तर: बीमारियों की समय पर पहचान करना
प्रश्न: हाल ही में Pushkar Singh Dhami ने हरियाणा के गुरुग्राम में किस कंपनी के “विजय पर्व” कार्यक्रम में भाग लिया
उत्तर: एशियन वर्ल्ड प्रोडक्टस लिमिटेड
प्रश्न: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) में सचिव (कानूनी) का अतिरिक्त कार्यभार किस अधिकारी को सौंपा गया है
उत्तर: नीरज शर्मा HCS

प्रश्न: हाल ही में किस भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने रिटायरमेंट लिया है
उत्तर: साइना नहवाल, इन का जन्म 17 मार्च, 1990 को हरियाणा के हिसार जिले मे हुआ था
प्रश्न: देश की पहली यूनिवर्सिटी कौन सी है जिसके पास अपने सात सामुदायिक रेडियो स्टेशन है
उत्तर: HAU, हिसार, जिसके अपने सात कम्युनिटी रेडियो स्टेशन हैं- इनमें सिरसा, हिसार, जींद, पानीपत, रोहतक, झज्जर और कुरुक्षेत्र शामिल हैं
प्रश्न: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन से पहले कौन-कौन सी जांच/निरीक्षण अनिवार्य रूप से किए जाते हैं
उत्तर: सुरक्षा निरीक्षण, RDSO ट्रायल और PESO निरीक्षण
प्रश्न: झज्जर जिले के खिलाड़ी राहुल ने न्यूजीलैंड में आयोजित इंटरनेशनल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में कौन-सा खिताब जीता
उत्तर: बेस्ट केचर
प्रश्न: हरियाणा सरकार द्वारा 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ता (DA) एवं महंगाई राहत (DR) को कितने प्रतिशत से बढ़ाकर कितना किया गया है
उत्तर: 58 से 60
प्रश्न: फतेहाबाद के ऐतिहासिक स्तंभ के अभिलेख को AI तकनीक से पढ़ने पर यह किस भाषा/लिपि में पाया गया
उत्तर: अरबी व फारसी
Haryana Current Affair April 2026 Fourth Week (हरियाणा करंट अफेयर अप्रैल 2026)





