प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair September 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर सितंबर 2026) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair September 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर सितंबर 2026) है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है
Haryana Current Affair September 2026 First Week
प्रश्न: हरियाणा में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नशा मुक्ति केंद्र कहाँ स्थापित किया गया है
उत्तर: PGI रोहतक के मानसिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा केंद्र में।
प्रश्न: कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली शर्मिला धनखड़ को खेलों में सहयोग देने के लिए किस कंपनी ने गोद लिया है
उत्तर: ASK कंपनी ने।
प्रश्न: हरियाणा राज्य स्तरीय बीन दलों की प्रतियोगिता का आयोजन कहाँ किया जाएगा

उत्तर: हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र में।
प्रश्न: हाल ही में हरियाणा की किस खिलाड़ी को असम राज्य का भोगेश्वर बरुआ राष्ट्रीय खेल पुरस्कार मिला है
उत्तर: मनु भाकर को।
प्रश्न: वर्तमान में हरियाणा के कुल कितने गांवों में 24 घंटे बिजली की सुविधा दी जा रही है
उत्तर: 6,105 गांवों में।
प्रश्न: साइबर अपराध की जांच में AI के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए हरियाणा पुलिस क्या बनाने की तैयारी कर रही है
उत्तर: AI टास्क फोर्स।
प्रश्न: हरियाणा के किन खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड 2025 के लिए चुना गया है
उत्तर: सुरजीत सिंह, एकता ब्यान, पूजा काजला और नरेंद्र बेरवाल।
प्रश्न: हरियाणा में मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम करने के लिए कौन-सी पहल लागू की जा रही है
उत्तर: समृद्धि पहल।
प्रश्न: हरियाणा राज्य स्तरीय तीसरी हैंड टू हैंड फाइट प्रतियोगिता का आयोजन कहाँ किया गया
उत्तर: नवदीप स्टेडियम, जींद में।
प्रश्न: हरियाणा में नाबार्ड के सहयोग से कितने गांवों में विलेज नॉलेज सेंटर बनाए गए हैं
उत्तर: 582 गांवों में।
प्रश्न: वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में SGST संग्रह के मामले में हरियाणा का देश में कौन-सा स्थान रहा
उत्तर: पहला स्थान।
प्रश्न: हरियाणा में प्रदेश की पहली औद्योगिक टाउनशिप किस जिले में विकसित करने की योजना है
उत्तर: चरखी दादरी जिले में।
प्रश्न: हरियाणा सरकार ने 2026-27 में गन्ना किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए अनुदान देने की योजना किस परियोजना के तहत शुरू की है
उत्तर: गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना के तहत।
प्रश्न: हरियाणा में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और जाम से राहत दिलाने के लिए कितने शहरों में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का प्रस्ताव है
उत्तर: 39 शहरों में।
प्रश्न: जापान में होने वाले एशियन गेम्स-2026 के लिए भारतीय दल में हरियाणा के खिलाड़ियों की संख्या कितनी हो गई है
उत्तर: 85 खिलाड़ी।
प्रश्न: एशियन गेम्स-2026 का आयोजन कब और कहाँ होगा
उत्तर: 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में।
प्रश्न: एशियन गेम्स-2026 का मोटो क्या है
उत्तर: “इमेजिन वन एशिया” (Imagine One Asia)।
प्रश्न: एशियन गेम्स-2026 का मैस्कॉट क्या है
उत्तर: ‘होनोहोन’ (Hohonon)।
प्रश्न: हरियाणा को ड्रोन इनोवेशन और उन्नत विनिर्माण का केंद्र बनाने के लिए कौन-सा चैलेंज शुरू किया गया है
उत्तर: ड्रोनोथॉन-हरियाणा ड्रोन इनोवेशन चैलेंज।
प्रश्न: हरियाणा में ‘न्याय मित्र-न्याय आपके द्वार’ पहल की शुरुआत किसने की है
उत्तर: जस्टिस दीपक सिब्बल ने।
प्रश्न: हरियाणा में किस संस्थान को राज्य स्तरीय सहकारी संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है
उत्तर: सेंटर ऑफ कोऑपरेटिव मैनेजमेंट, रोहतक को।
प्रश्न: ‘रिफॉर्म उत्सव’ पहल के तहत मिले सुधार संबंधी सुझावों पर कार्रवाई और निगरानी के लिए हरियाणा सरकार ने कितने सदस्यीय राज्य समन्वय समिति बनाई है
उत्तर: 29 सदस्यीय समिति।
प्रश्न: हरियाणा पर्यटन विभाग ने ‘टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर’ (TIFC) कहाँ शुरू किया है
उत्तर: शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोहाली में।
प्रश्न: हरियाणा में मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी कहाँ स्थापित की जाएगी
उत्तर: गुरुग्राम में।
Haryana Current Affair September 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर सितंबर 2026)





