दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 (Dadasaheb Falke Award 2023)

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 (Dadasaheb Falke Award 2023)
दादा साहेब फाल्के
Content Protection by DMCA.com

प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 विजेताओं की पूरी जानकारी (Dadasaheb Falke Award 2023), जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 (Dadasaheb Falke Award 2023) से सम्बंधित कोई जानकारी है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 का आयोजन हाल ही में मुंबई में किया गया है, जिसमे फ़िल्म जगत की लगभग सभी हस्तियों ने शिरकत की है। 

दादा साहेब फाल्के, जिन्हें भारतीय सिनेमा का पितामह कहा जाता है यह पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में भारत देश का सर्वोच्च पुरस्कार है जिसे हर साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाता है। यह केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में हर साल दिया जाता है 

images 31 7
दादा साहेब फाल्के

दादा साहेब फाल्के का जन्म 30 अप्रैल 1870 को नासिक के त्र्यंबकेश्वर में हुआ था। वह सर जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट से प्रशिक्षित सृजनशील कलाकार थे।

दादा साहेब का असली नाम धुन्दीराज गोविंद फाल्के था। वो सिर्फ एक निर्देशक ही नहीं बल्कि एक जाने माने निर्माता और स्क्रीन राइटर भी थे। उन्होंने 19 साल के अपने फिल्मी करियर में 95 फिल्में और 27 शॉर्ट फिल्में बनाई थीं और उन्होंने सबसे पहली फ़िल्म 1913 में राजा हरिश्चन्द्र प्रस्तुत की थी

images 31 8
देविका रानी रोनक

इस पुरस्कार की शुरुआत साल 1969 में कई गई थी, सबसे पहला पुरस्कार देविका रानी रोनक को इस पुरस्कार से नवाजा गया था, यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा की वृद्धि व विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है

इस पुरस्‍कार में एक स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और 10 लाख रुपए की नकद राशि दी जाती है, जो माननीय भारत के राष्टपति द्वारा दिया जाता है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 ( Dadasaheb Falke Award 2023) की सूची

सर्वश्रेष्ठ फिल्म – द कश्मीर फाइल्स

फिल्म ऑफ द ईयर – आरआरआर

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – आलिया भट्ट (गंगूभाई काठियावाड़ी)

क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर- वरुण धवन (भेड़िया)

क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस- विद्या बालन (जलसा)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- आर बाल्की (चुप)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफर- पीएस विनोद (विक्रम वेधा)

मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर – ऋषभ शेट्टी (कंटारा)

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – मनीष पॉल (जुगजग जीयो)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- सचेत टंडन (मैय्या मैनु-जर्सी)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) – नीति मोहन (मेरी जान – गंगूभाई कठियावाड़ी)

सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज – रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस (हिंदी)

मोस्ट वर्सटाइल एक्टर- अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स)

श्रेष्ठ टेलीविजन सीरीज – अनुपमा

बेस्ट वेब सीरीज: रूद्र : द  एज ऑफ़  डार्कनेस  (हिंदी )

टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – तेजस्वी प्रकाश (नागिन)

images 31 9
रेखा

फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2023: रेखा

दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 फॉर आउटस्टैंडिंग  कॉन्ट्रिब्यूशन इन द म्यूजिक इंडस्ट्री: हरिहरन

टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – फ़ना (इश्क में मरजावां) के लिए ज़ैन इमाम

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अब तक दिए गए हस्तियों की सूची

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता कलाक्षेत्र संबंधित भाषा वर्ष
देविका रानी अभिनेत्री हिन्दी 1969
बीरेंद्रनाथ सरकार निर्माता बंगाली 1970
पृथ्वीराज कपूर ( मरणोपरांत ) अभिनेता हिन्दी 1971
पंकज मलिक संगीतकार बंगाली, हिंदी 1972
रूबी मेयर्स ( सुलोचना ) अभिनेत्री हिन्दी 1973
बोम्मीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी निर्देशक तेलुगु 1974
धीरेंद्रनाथ गांगुली अभिनेता, निर्देशक बंगाली 1975
कानन देवी अभिनेत्री बंगाली 1976
नितिन बोस छायाकार, निर्देशक, लेखक बंगाली, हिंदी 1977
रायचंद बोराल संगीतकार, निर्देशक बंगाली, हिंदी 1978
सोहराब मोदी अभिनेता, निर्देशक, निर्माता हिन्दी 1979
पी. जयराज अभिनेता, निर्देशक हिन्दी, तेलुगु 1980
नौशाद अली संगीतकार हिन्दी 1981
एल. वी. प्रसाद अभिनेता, निर्माता, निर्देशक तेलुगु, तमिल, हिंदी 1982
दुर्गा खोटे अभिनेत्री हिंदी, मराठी 1983
सत्यजीत रे निर्देशक बंगाली 1984
वी. शांताराम अभिनेता, निर्माता, निर्देशक हिंदी, मराठी 1985
बी. नागि रेड्डी निर्माता तेलुगु 1986
राज कपूर अभिनेता, निर्देशक हिन्दी 1987
अशोक कुमार अभिनेता हिन्दी 1988
लता मंगेशकर पार्श्वगायिका हिन्दी, मराठी 1989
अक्किननी नागेश्वर राव अभिनेता तेलुगु 1990
भालजी पेंढारकर निर्देशक, निर्माता, लेखक मराठी 1991
भूपेन हजारिका पार्श्वगायक आसामी 1992
मजरूह सुल्तानपुरी गीतकार हिन्दी 1993
दिलीप कुमार अभिनेता हिन्दी 1994
डॉ. राजकुमार अभिनेता कन्नड़ 1995
शिवाजी गणेशन अभिनेता तमिल 1996
कवि प्रदीप गीतकार हिन्दी 1997
बलदेव राज चोपड़ा निर्माता, निर्देशक हिन्दी 1998
ऋषिकेश मुखर्जी निर्देशक हिन्दी 1999
आशा भोसले पार्श्वगायिका हिन्दी, मराठी 2000
यश चोपड़ा निर्माता, निर्देशक हिन्दी 2001
देव आनंद अभिनेता, निर्माता, निर्देशक हिन्दी 2002
मृणाल सेन निर्देशक बंगाली 2003
अडूर गोपालकृष्णन निर्देशक मलयाली 2004
श्याम बेनेगल निर्देशक हिन्दी 2005
तपन सिन्हा निर्देशक बंगाली, हिंदी 2006
मन्ना डे गायक बंगाली, हिंदी 2007
वी. के. मूर्ति छायाकार हिन्दी 2008
डी. रामानायडू निर्माता, निर्देशक तेलुगु 2009
के. बालाचंदर निर्देशक तमिल, तेलुगु 2010
सौमित्र चटर्जी अभिनेता बंगाली 2011
प्राण अभिनेता हिन्दी 2012
गुलज़ार गीतकार हिन्दी 2013
शशि कपूर अभिनेता हिन्दी 2014
मनोज कुमार अभिनेता हिन्दी 2015
कसीनथुनी विश्वनाथ निर्देशक तेलुगु 2016
विनोद खन्ना ( मरणोपरांत ) अभिनेता हिन्दी 2017
अमिताभ बच्चन अभिनेता हिन्दी 2018
रजनीकांत अभिनेता तमिल 2019
रेखा अभिनेत्री हिंदी 2023

 

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 ( Dadasaheb Falke Award 2023)

5 1 vote
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments