हरियाणा के प्रसिद्ध संग्रहालय (Famous Museums of Haryana)

हरियाणा के प्रसिद्ध संग्रहालय (Famous Museums of Haryana)
हरियाणा के प्रसिद्ध संग्रहालय

प्रिय दोस्तो, आज हम आपके लिए लेकर आये है हरियाणा के संग्रहालय व पुरातत्व स्मारक(Famous Museums of Haryana) सम्बन्धित जानकारी, जो आपके आने वाले एग्जाम में से पूछे जा सकते है यदि कोई हरियाणा के संग्रहालय व पुरातत्व स्मारक(Famous Museums of Haryana)अधूरी रह जाती है तो आप हमारे कॉमेंट बॉक्स में सांझा कर सकते है

हरियाणा के संग्रहालय व पुरातत्व स्मारक(Famous Museums of Haryana)

जैसा ली आपको ज्ञात है कि पिछले एक दशक में हरियाणा के संग्रहालय व पुरातत्व स्मारक(हरियाणा के प्रसिद्ध संग्रहालय (Famous Museums of Haryana)) प्रदेश मे स्थापित करने के लिये जो जागरूकता आई है आने वाले दिनों में इसकी झलक अन्य राज्यों में भी दिखाई देगी। क्योकि हरियाणा में गीता की जन्मस्थली एवं कर्मस्थली कुरुक्षेत्र यहां की सांस्कृतिक धरोहर कर केंद्र रही है क्योंकि हरियाणा में संग्रहालय संस्कृति को सबसे अधिक संरक्षित करने का काम कुरुक्षेत्र(थानेसर) में हुआ है, इसीलिए कुरुक्षेत्र को संग्रहालयों की नगरी कहा जाता है

हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों को सुरक्षित रखने के लिए भवनों का निर्माण किया जाता है जिसे संग्रहालय कहा जाता है तो आइये

आज आपको हरियाण के संग्रहालय व पुरातत्व स्मारक(हरियाणा के प्रसिद्ध संग्रहालय (Famous Museums of Haryana)) के बारे मे अवगत कराने जा रहे है

 

श्री कृष्ण संग्रहालय(Famous Museums of Haryana)

श्री कृष्ण संग्रहालय
श्री कृष्ण संग्रहालय

कुरुक्षेत्र जिले में भगवान श्री कृष्ण का संग्रहालय है जिसकी स्थापना 1987 में कई गई थी इए संग्रहालय में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सम्बंधित जानकारी एक सही स्थान पर एकत्रित करने का प्रयास किया है इस संग्रहालय को देखने के लिए विदेशी पर्यटक आते है और इस संग्रहालय के बाहर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई है

गुलजारी लाल नंदा संग्रहालय

यह संग्रहालय कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अन्दर स्थापित किया गया है इसकी स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी इस संग्रहालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा के जीवन सम्बन्धित जानकारी दर्शायी गई है यहां पर लाइब्रेरी भी है जहां अपर विभिन्न प्रकार की पुस्तकें शामिल है इसे हरियाणा का पहला व्यक्तित्व संग्रहालय भी कहा जाता है

देखते रहिए Famous Museums of Haryana

हस्तलेख संग्रहालय व धरोहर

यह संग्रहालय भी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में स्थित है इस संग्रहालय में वास्तुकला, लीक संगीत, दीवार पेंटिंग, हरियाणा के वेश भूषा व आभूषण, हस्तशिल्प व कला आदि से सम्बंधित हरियाणा की संस्कृति की झलक दिखाई गई है इसमें कला व संगीत के लिये एक ओपन थियेटर भी है और हरियाणा के प्रसिद्ध संग्रहालय Famous Museums of Haryana मे से एक है

थानेसर व पुरातत्व स्मारक

यह शेख चिल्ली के मकबरे में स्थित है इसकी स्थापना 2002 में कई गई थी इस संग्रहालय में हरियाणा की पुरातात्विक विषय-वस्तुओं को दर्शाया गया है। संग्रहालय में हर्षवर्धन टीले पर की गई खुदाई में जो अवेशष मिले, उनको प्रदर्शित किया गया है।

लीलाधर दुःखी स्मारक सरस्वती संग्रहालय

यह सिरसा जिले में बरनाला रोड स्थित बालभवन में स्थित है इस संग्रहालय में हड़प्पाकालीन, मुगलकालीन सहित अनेक पुरातात्विक अवशेष दर्शाया गया है यह संग्रहालय हरियाणवी सभ्यता व संस्कृति का आइना है। इसकी स्थापना 26 अप्रैल 2001 को तत्कालीन उपायुक्त ने की थी

जयंती पुरातात्विक संग्रहालय

यह जींद जिले में जयंती देवी मंदिर में स्थित है इस संग्रहालय में जींद जिले का सारा इतिहास बताया गया है और 48 कोस कुरुक्षेत्र में आने वाले तीर्थों के बारे मे भी बताया गया है इसकी स्थापना 28 जुलाई 2007 को तत्कालीन राज्यपाल ए आर किदवई ने किया था

रेवाड़ी रेलवे हेरिटेज म्यूजियम

रेवाड़ी रेलवे हेरिटेज म्यूजियम
रेवाड़ी रेलवे हेरिटेज म्यूजियम

इसकी स्थापना 1893 में कई गई थी और रेवाड़ी स्टीम लोकोमोटिव शेड कई वर्षों तक उत्तर भारत में एकमात्र लोकोमोटिव शेड था, और और दिसंबर 2002 में भारतीय रेलवे द्वारा एक संग्रहालय जोड़ा गया था।  शेड ने भारतीय रेल नेटवर्क पर पुराने सिग्नलिंग सिस्टम, ग्रामोफोन और सीटों के साथ विक्टोरियन युग की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया।

पानीपत संग्रहालय

यह संग्रहालय बिनिझोल के केनाल रेस्ट हाउस के पास स्थित है इस संग्रहालय में हरियाणा सरकार द्वारा गठित बैटल आफ पानीपत मेमोरियल सोसायटी ने बनवाया था यह पानीपत की तीन लड़ाइयों व महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं को उजागर करने के लिए एक संग्रहालय बनाया गया था इसकी स्थापना 2000 में की गई थी।

भीमा देवी मंदिर संग्रहालय(Famous Museums of Haryana)

circle cropped 99
भीमा देवी

यह पंचकूला जिले के पिंजौर के भीमा देवी मंदिर में स्थित है इस संग्रहालय में 1974 में किए गए पुरातत्व उत्खनन से मंदिर का पता चला और इसे प्राचीन पंजाब और ऐतिहासिक स्मारकों और पुरातत्व स्थलों और अवशेष अधिनियम 1964 के तहत संरक्षित स्मारक के रूप में घोषित किया गया।

स्वामी ओमनाथ सरस्वती पुरातत्व संग्रहालय

यह झज्जर जिले में स्थित है इसकी स्थापना 1960 में कई गई थी जबकि 10 अगस्त 2014को इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसकी नीव रखी थी लेकिन अभी तक यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं बन पाया है यह सबसे बड़ा व पुराना संग्रहालय है इस संग्रहालय में इनमें हजारों साल पुरानी मुद्राएं, मोहरे, मूर्तियां, शिलालेख, शस्त्र शामिल हैं

अन्य महत्वपूर्ण संग्रहालय(Famous Museums of Haryana)

चौधरी देवीलाल संग्रहालय: सिरसा जिले में स्थित है और चौधरी देवी लाल की जीवनी के बारे में बताया गया है

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय: खेती बाड़ी से विषय वस्तुओं से सम्बंधित

मधुबन पुलिस परिसर: पुलिस से सम्बंधित व उनकी गतिविधियों के बारे मे

चौधरी रणबीर सिंह: यह रोहतक जिले में स्थित है इनमे चौ रणबीर सिंह के जीवनी के बारे में दर्शाया गया है

विद्या भारती सरस्वती: कुरुक्षेत्र

नितिन बाली संग्रहालय: मेजर नितिन बाली की यादों व सैना से सम्बंधित

सर छोटू राम संग्रहालय: इसकी स्थापना 2003-04 में कई गई इसमें सर छोटू राम की जीवनी के बारे में बताया गया है

पंचकूला के सेक्टर 5 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 30 करोड़ की लागत से संग्रहालय बनाया जाएगा ये 2015 में प्रस्तावित किया जा चुका है

राज्यस्तरीय संग्रहालय राखीगढ़ी हिसार में 5 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा

महत्वपूर्ण प्रश्न संबंधित(Famous Museums of Haryana)

प्रश्न: दिल्ली संग्रहालय हरियाणा के अनुसार धरती पर स्वर्ग की तिथि क्या है

उत्तर: 1328

प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में म्यूजियम बनाने की घोषणा की है

उत्तर: राखीगढ़ी, 1 Feb 2020 को केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा की गई है

प्रश्न: देश की सबसे पुरानी मानवता सभ्यता किस संग्रहालय में मौजूद है

राखीगढ़ी हिसार

प्रश्न: हरियाणा राज्य में हथियारों का एकमात्र संग्रहालय कहाँ अपर स्थित है

उत्तर: श्री गोविंद सिंह मार्शल आर्ट, कपाल मोचन, यमुनानगर

प्रश्न: हरियाणा का अंतराष्टृीय स्तर का संग्रहालय किस जिले में स्थापित किया जाएगा ?

उत्तर: पंचकूला

प्रश्न: पुरातत्व संग्रहालय  किस जिले में स्थित है ?

उत्तर: झज्जर

प्रश्न: हरियाणा का राज्य स्तरीय संग्रहालय किस जिले में प्रस्तावित है ?

उत्तर: राखीगढी़ हिसार

Famous Museums of Haryana

प्रश्न: पानीपत संग्रहालय की   स्थापना कब की गई ?

उत्तर: सन् 2000 में

प्रश्न: लीलाधर दु:खी स्मारक सरसवती संग्रहालय किस जिले में है ?

उत्तर: सिरसा

प्रश्न: श्रीकृष्ण संग्रहालय की स्थापना कुरूक्षेत्र में कब की गई ?

उत्तर: सन् 1987 में

प्रश्न: पुरातत्व संग्रहालय की स्थापना कब व किसने की ?

उत्तर: सन् 1956 में, स्वामी ओमानंद जी सरसवती

प्रश्न: शेख चिली के मकबरे में कौन सा संग्रहालय स्थित है ?

उत्तर: थानेसर संग्रहालय

प्रश्न: जयंती पुरातत्विक संग्रहालय किस जिले में है

उत्तर: जींद

प्रश्न: हरियाणा का पहला व्यक्तित्व संग्रहालय गुलजारी लाल नंदा संग्रहालय कहां स्थित है

उत्तर: कुरूक्षेत्र

प्रश्न: जयंती पुरातत्व संग्रहालय जींद की स्थापना कब की गई

उत्तर: 28 जुलाई 2001

प्रश्न: हस्तलिखित संग्रहालय किस जिले में है

उत्तर: कुरूक्षेत्र

प्रश्न: आध्यात्मिक संग्रहालय की स्थापना 1994 में किस जिले में की गई ?

उत्तर: पानीपत

प्रश्न: गुरू गोविंद सिंह मार्शल आर्ट संग्रहालय किस जिले में है ?

उत्तर: कपालमोचन  यमुनानगर

प्रश्न: जहाज कोठी संग्रहालय किस जिले में स्थित है ?

उत्तर: हिसार

प्रश्न: आर्केलोजीकल सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार हरियाणा ने कितने स्मारकों को संरक्षित किया है ?

उत्तर: 23

Famous Museums of Haryana

प्रश्न: किस जिले को को संग्रहालयों की नगरी कहा जाता है

उत्तर: कुरुक्षेत्र

प्रश्न: हरियाणा सभ्यता व संस्कृति संग्रहालय कहाँ पर स्थित है

उत्तर: कुरुक्षेत्र

प्रश्न: राज्य मे हड़प्पा कालीन संग्रहालय कहाँ पर स्थित है

उत्तर: जींद

प्रश्न: आध्यात्मिक संग्रहालय कहाँ पर स्थित है

उत्तर: पानीपत इसकी स्थापना 1194 मे राजयोगी दादी प्रकाश मणि ने की थी

प्रश्न: पांडवों से संबंधित संग्रहालय कहाँ पर स्थित है

उत्तर: जींद

प्रश्न: राज्य का सबसे बड़ा व पुराना संग्रहालय कहाँ पर है

उत्तर: झज्जर

प्रश्न: रेल म्युजियम संग्रहालय कहाँ पर है

उत्तर: रेवाड़ी

प्रश्न: फरोजन डीयर शहीद स्मारक संग्रहालय कहाँ पर है

उत्तर: अंबाला

देखिए हरियाणा के धार्मिक व तीर्थ स्थल 

प्रिय दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई जानकारी हरियाणा के प्रसिद्ध संग्रहालय (Famous Museums of Haryana) से आप संतुष्ट होंगे, और अधिक जानकारी देखने के लिए हमरे टेलीग्राम ग्रुप मे जुड़िये

 

4.7 6 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments