भारत की प्रसिद्ध नदियां ( Famous Rivers of India)

भारत की प्रसिद्ध नदियां ( Famous Rivers of India)
भारत की प्रसिद्ध नदियाँ

प्रिय पाठकों, आज हम आपके लिए लेकर आये है भारत की प्रसिद्ध नदियां ( Famous Rivers of India) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी, प्रसिद्ध नदियों में कोई न कोई प्रश्न हर एग्जाम में पूछा जाता है इसीलिए हम आपको इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे, अगर भारत की प्रसिद्ध नदियां ( Famous Rivers of India) से सम्बंधित कोई जानकारी आपके पास है तो आप हमें कॉमेंट कर सकते है

भारत की प्रसिद्ध नदियां (Famous Rivers of India)

गंगा नदी

उदगम स्रोत : गंगोत्री हिमनद

ganga modified
गंगा नदी

लंबाई : 2,525 कि.मी

मुहाना : सुंदरवन, बंगाल की खाड़ी

गंगा नदी भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण एवं पवित्र नदी है जिसे माँ तथा देवी के रूप मे भी पूजा जाता है, इस नदी के तट पर कई धार्मिक स्थल है जिनका भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था की दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण योगदान है और जितनी भी भारत की प्रसिद्ध नदियां है उन्मे से यह नदी सबसे प्रसिद्ध व पवित्र है

यमुना नदी

उदगम स्रोत : यमुनोत्री
लंबाई : 1,376 कि.मी
मुहाना : त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद

यमुना नदी, गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और इलाहाबाद में गंगा तथा सरस्वती नदी से मिल जाती है!

सरस्वती नदी

सरस्वती नदी एक प्राचीन एवं पौराणिक काल की नदी है जिसका विवरण वेदों में भी है, यह भारत की तीसरी पवित्र नदी है तथा प्रयाग में तीन नदियों का संगम है (यमुना नदी, गंगा नदी और सरस्वती नदी).

क्षिप्रा नदी

उदगम स्रोत : धार
लंबाई : 196 कि.मी
मुहाना : चंबल नदी

क्षिप्रा नदी मध्य भारत मे बहाने वाली एक ऐतिहासिक नदी है, इस नदी के किनारे उज्जैन महाकाल ज्योतिर्लिंग है और यहाँ एक विशाल कुम्भ का मेला इसी नदी के किनारे लगता है!

नर्मदा नदी

उदगम स्रोत : अमरकंटक
लंबाई : 1,312 कि.मी
मुहाना : खम्भात की खाड़ी, अरब सागर

नर्मदा नदी एक पवित्र, दिव्य व रहस्यमयी नदी है जिसका स्रोत अमरकंटक में नर्मदा कुंड से हुआ है! नर्मदा नदी, गोदावरी नदी और कृष्णा नदी के बाद पूर्ण रूप से भारत देश के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है।

गोदावरी नदी

उदगम स्रोत : त्रयंबकेश्वर
लंबाई : 1,465 कि.मी
मुहाना : बंगाल की खाड़ी

गोदावरी नदी जिसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है, महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है और आंध्र प्रदेश से बहते हुए बंगाल की खाड़ी मे जाकर मिलती है!

कावेरी नदी

उदगम स्रोत : तालाकावेरी
लंबाई : 760 कि.मी
मुहाना : कावेरी डेल्टा, बंगाल की खाड़ी

कावेरी नदी दक्षिण भारत में गोदावरी और कृष्णा के बाद तीसरी सबसे बड़ी नदी है, इस नदी के किनारे बसा तिरुचिरापल्ली शहर हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है।

भारत की प्रसिद्ध नदियां

कृष्णा नदी

उदगम स्रोत : महाबलेश्वर
लंबाई : 1290 कि.मी
मुहाना : बंगाल की खाड़ी

कृष्णा नदी महाबलेश्वर पर्वत से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। इस नदी को हिंदुओं द्वारा पवित्र माना जाता है। और कहा जाता है की इस नदी मे स्नान करके लोगों के सभी पापों का अंत होता है!

ब्रह्मपुत्र नदी

उदगम स्रोत : तिब्बत, कैलाश पर्वत
लंबाई : 2900 कि.मी
मुहाना : बंगाल की खाड़ी

ब्रह्मपुत्र नदी भारत की एक मात्र नदी है जिसका नाम पुल्लिंग है : शाब्दिक अर्थ ब्रह्मा का पुत्र, ब्रह्मपुत्र नदी एक बहुत लम्बी नदी है जिसका उद्गम तिब्बत में कैलाश पर्वत के निकट है!

महानदी

उदगम स्रोत : धमतरी
लंबाई : 885 कि.मी
मुहाना : बंगाल की खाड़ी

महानदी का उद्गम रायपुर के समीप धमतरी जिले से हुआ है तथा यह छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा राज्यो से होकर विशाल रूप धारण कर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है!

अलकनंदा नदी

उदगम स्रोत : गंगोत्री हिमनद
लंबाई : 195 कि.मी
मुहाना : गंगा

अलकनंदा नदी, पवित्र गंगा के दो मुख्यधाराओं में से एक है और इसकी अधिक लंबाई और निर्वहन के कारण गंगा की स्रोत धारा माना जाता है!

भागीरथी नदी

उदगम स्रोत : गंगोत्री हिमनद
लंबाई : 205 कि.मी
मुहाना : गंगा

भागीरथी नदी, देवप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलकर पवित्र गंगा नदी का निर्माण करती है. टिहरी बाँध भागीरथी नदी तथा दूसरी सहयोगी भीलांगना नदी के संगम पर बना है जो की विश्व का पाँचवा सबसे ऊँचा बाँध है!

सरयू नदी

सरयू नदी एक वैदिक कालीन नदी है जो हिमालय से निकलकर अयोध्या से होकर गंगा में मिल जाती है

320px Jhelum River Bridge modified
झेलम नदी

झेलम नदी

उदगम स्रोत : बेरेनाग ( कश्मीर ) के समीप शेषनाग झील
लंबाई :
725 कि.मी
मुहाना :
चिनाब नदी

झेलम नदी शेषनाग झील से निकलती है और यह कश्मीर घाटी की सुन्दरता में चार-चाँद लगा देती है

चंबल नदी

उदगम स्रोत : जानापाव पर्वत
लंबाई : 966 कि.मी
मुहाना : यमुना

चंबल नदी महू से निकलती है और मध्य प्रदेश : राजस्थान के बीच सीमा बनती हुई उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी से मिल जाती है!

इसकी मुख्य सहायक नदिया शिप्रा, सिंध, कलिसिन्ध, ओर कुननों नदी है।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (Famous Rivers of India)

प्रश्न : कौन-सी नदी विश्व का सबसे बड़ा द्वीप मजुली बनाती है

उत्तर : ब्रह्मपुत्र

प्रश्न : हाल ही में केंद्र सरकार ने किस नदी को राष्ट्रीय दर्जा देने की घोषणा की है

उत्तर : गंगा

प्रश्न : भागीरथी नाम से गंगा को कहां बुलाया जाता है ?
उत्तर : गंगोत्री के पास ( यह हिमानी गंगा का उद्गम स्थल है )

प्रश्न : किस नदी को बिहार का शोक कहा जाता है

उत्तर : कोसी

प्रश्न : कौन-सी नदी बगाल का शोक कही जाती है

उत्तर : दामोदर नदी

प्रश्न : गंगोत्री कहां स्थित है और इसकी ऊंचाई कितनी है
उत्तर : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 3900 किमी की ऊंचाई पर गोमुख के निकट गंगोत्री हिमानी गंगा का उद्गम स्त्रोत है ।

प्रश्न : अलकनंदा का उद्गम स्त्रोत क्या है
उत्तर : बद्रीनाथ के ऊपर सतोपंथ हिमानी (अलकापुरी हिमनद)

भारत की प्रसिद्ध नदियां

प्रश्न : किस नदी को वृहद् गंगा के नाम से जाना जाता है

उत्तर : गोदावरी

प्रश्न : किस नदी पर सबसे लंबा सड़क पुल है

उत्तर : गंगा

प्रश्न : गंगा नदी को गंगा कहकर कहां से बुलाया जाता है
उत्तर : देवप्रयाग के बाद, जहां अलकनंदा और भागीरथी आपस में मिलती है और हरिद्वार के निकट मैदानी भाग में पहुंचती है

प्रश्न : गंगा को पद्मा नाम से कहां पुकारा जाता है
उत्तर : बांग्लादेश

प्रश्न : सिंधु भारत में किस राज्य से होकर बहती है
उत्तर : जम्मू-कश्मीर

प्रश्न : भारत और पाकिस्तान के बीच संधि जलसंधि कब हुआ था
उत्तर : 1960 ई. (भारत इस नदी का 20 प्रतिशत पानी ही इस्तेमाल कर सकता है)

अन्य भारत की प्रसिद्ध नदियां (Famous Rivers of India)

 

सिंधु नदी

उदगम स्रोत : सानोख्याबाब हिमनद (तिब्बत के मानसरोवर झील के पास)
लंबाई : 2880 कि.मी
मुहाना : अरब सागर

सतलुज  नदी

उदगम स्रोत : राकस ताल (मानसरोवर झील के नजदीक)

लंबाई : 1140 कि.मी

मुहाना : चिनाब नदी

रावी नदी

उदगम स्रोत : कांगड़ा जिले में रोहतांग दर्रे के नजदीक

लंबाई : 720 कि.मी

मुहाना : चिनाब नदी

व्यास नदी

उदगम स्रोत : व्यास कुंड (रोहतांग दर्रा)

लंबाई : 470 कि.मी

मुहाना : सतलुज नदी

कोसी नदी

उधगम स्त्रोत : गोसाईथान चोटी के उत्तर में

लंबाई : 730 कि.मी

मुहाना : गंगा नदी (कारागोला के दक्षिण-पश्चिम में)

गंडक नदी

उधगम स्त्रोत : नेपाल

लंबाई : 425 कि.मी

मुहाना : गंगा (पटना के नजदीक)

रामगंगा नदी

उधगम स्त्रोत : नैनीताल के नजदीक हिमालय श्रेणी का दक्षिणी भाग

लंबाई : 690 कि मी

मुहाना : कन्नौज के निकट गंगा नदी

शारदा (काली गंगा) नदी

उधगम स्त्रोत : कुमायूं हिमालय

लंबाई : 350 कि मी

मुहाना : घाघरा नदी (बहराम घाट के निकट)

घाघरा या करनाली या कौरियाला

उधगम स्त्रोत : नेपाल में तकलाकोट से

लंबाई : 1080 कि मी

मुहाना : गंगा नदी (सारण तथा बलिया जिले की सीमा पर)

बेतवा या वेत्रवती

उधगम स्त्रोत : विंध्याचल पर्वत (मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के कुमारगांव के निकट)

लंबाई : 480 कि मी

मुहाना : हमीरपुर (यमुना नदी में)

सोन नदी

उधगम स्त्रोत : अमरकंटक की पहाड़ियां

लंबाई : 780 कि मी

मुहाना : पटना के नजदीक गंगा नदी में

ताप्ती नदी

उधगम स्त्रोत : मध्यप्रदेश के बैतुल जिले के मुल्ताई के निकट

लंबाई : 724 कि मी

मुहाना : खंभात की खाड़ी (सूरत के पास)

माही नदी

उधगम स्त्रोत : मध्यप्रदेश के धार जिला के अमझोरा में मेहद झील

लंबाई : 560 कि मी

मुहाना : खंभात की खाड़ी

लूनी नदी

उधगम स्त्रोत : अजमेर जिले में स्थित नाग पहाड़ के पास  (अरावली पर्वत)

लंबाई : 450 कि मी

मुहाना : कच्छ की रन

हुगली नदी

उधगम स्त्रोत : यह गंगा की शाखा है, जो धुलिया(पं बंगाल) के दक्षिण गंगा से अलग होती है

लंबाई : 260 कि मी

मुहाना : बंगाल की खाड़ी

इसको विश्व का सबसे अधिक विश्वास घाति नदी कहते है। इसी के तट पर कोलकाता बन्दरगाह स्थित है 

तुंगभद्रा नदी

उधगम स्त्रोत : गंगामूल चोटी से तुंगा और काडूर से भद्रा (कर्नाटक)

लंबाई : 531 कि मी

मुहाना : कृष्णा नदी

इन नदी को रामायण में तुंगभद्रा को पंपा के नाम से जाना जाता था और दक्षिण भारत की सबसे पवित्र नदी है 

साबरमती नदी

उधगम स्त्रोत : जयसमुद्र झील (उदयपुर जिले में अरावली पर्वत पर स्थित)

लंबाई : 416 कि मी

मुहाना : खंभात की खाड़ी

सोम नदी

उधगम स्त्रोत : बीछा मेंडा (उदयपुर जिला)

लंबाई : 290 कि मी

मुहाना : माही नदी (बपेश्वर के निकट)

पेन्नार नदी

उधगम स्त्रोत : नंदीदुर्ग पहाड़ी (कर्नाटक), इसे  उत्तर पिनाकिनी नदी भी कहते हैं

लंबाई : 597 कि मी

मुहाना : बंगाल की खाड़ी

पेरियार नदी

उधगम स्त्रोत : यह नदी केरल में बहती है और यह केरल राज्य की सबसे बड़ी नदी है

लंबाई : 244 कि मी 

मुहाना : वेम्बनाड झीलअरब सागर

केरल में जलविद्युत का सबसे बड़ा स्रोत, इदुक्की बांध, इसी पर बना हुआ है।

बैगाई नदी

उधगम स्त्रोत : कण्डन मणिकन्यूर में मदुरै के निकट (तमिलनाडु)

लंबाई : 228 कि मी

मुहाना : बंगाल की खाड़ी

दक्षिणी टोंस नदी

उधगम स्त्रोत : तमसाकुंड जलाशय (कैमर की पहाड़ियों में स्थित)

लंबाई : 265 कि मी

मुहाना : सिरसा के निकट गंगा में

आयड़ या बेडच नदी

उधगम स्त्रोत : गोमुंडा पहाड़ी (उदयपुर के उत्तर में)

लंबाई : 190 कि मी

मुहाना : बनास नदी

भारत की प्रसिद्ध नदियां  ( Famous Rivers of India)

 

देखे हरियाणा की प्रमुख नदिया

हरियाणा की प्रमुख नदियां (River of Haryana)

प्रिय दोस्तों, हम उम्मीद करते है की हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी भारत की प्रसिद्ध नदियां ( Famous Rivers of India) से आप संतुष्ट होंगे, इसे संबंधित कोई प्रतिक्रिया या सुझाव देना चाहता है तो कॉमेंट बॉक्स मे दे सकता है और अधिक नई प्रकार की जनक्री लेने के लिए हमारे सोशल मेडिया ग्रुप टेलीग्राम से जुड़े

3 4 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments