Haryana Current Affair July 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जुलाई 2026)

Haryana Current Affair July 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जुलाई 2026)
Haryana Current Affair July 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जुलाई 2026)
Content Protection by DMCA.com

प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair July 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जुलाई 2026) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair July 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जुलाई 2026)है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है

Haryana Current Affair July 2026 Third Week 

प्रश्न: मिशन मौसम के तहत हरियाणा में नया डॉप्लर मौसम रडार कहाँ स्थापित किया गया है?
उत्तर: हिसार।

प्रश्न: हरियाणा की पहली प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों की मंडी कहाँ स्थापित की जाएगी?
उत्तर: कोरियावास, गुरुग्राम।

प्रश्न: बिजली चोरी रोकने तथा बिजली आपूर्ति प्रणाली में सुधार के लिए हरियाणा सरकार ने कौन-सा कार्यक्रम शुरू किया है?
उत्तर: फीडर सैनिटेशन प्रोग्राम।

प्रश्न: दादा लख्मी चंद की 123वीं जयंती कब मनाई गई?
उत्तर: 15 जुलाई 2026।

प्रश्न: विभिन्न शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए किस शहर में स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड स्थापित करने का निर्णय लिया गया है?
उत्तर: गुरुग्राम।

प्रश्न: हरियाणा में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कहाँ से कहाँ तक चलाई गई है?
उत्तर: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ 17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से सोनीपत के बीच कियाimages 43 e1784950214579

प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में स्थित सिख संग्रहालय का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है?
उत्तर: कुरुक्षेत्र।

प्रश्न: हरियाणा राज्य की पहली इको-फ्रेंडली जनसभा का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर: जींद।

प्रश्न: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने नूंह जिले के किन दो स्थानों पर आधुनिक न्यायिक परिसरों का शिलान्यास किया?
उत्तर: तावडू और पुन्हाना।

प्रश्न: हरियाणा में पहली बार मौसम की तरह प्रदूषण की पल-पल की जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराने के लिए किस परियोजना को मंजूरी दी गई है?
उत्तर: अर्जुन एसवीपी परियोजना।

प्रश्न: हरियाणा सरकार ने दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कौन-सी योजना लागू की है?
उत्तर: शिक्षा ऋण योजना।

प्रश्न: लिथुआनिया के विनियस में आयोजित 37वें अंतर्राष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड 2026 में स्वर्ण पदक किसने जीता?
उत्तर: महेंद्रगढ़ की भव्या गुनवाल।

प्रश्न: हरियाणा सरकार द्वारा विद्यालय प्रबंधन समितियों (SMCs) को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक खंड स्तर पर सर्वोत्तम कार्य करने वाली समिति को कितनी पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई है?
उत्तर: 10 लाख रुपये।

प्रश्न: राष्ट्रमंडल खेल 2026 में हरियाणा के कितने खिलाड़ियों का चयन भारतीय दल में हुआ है?
उत्तर: 20 खिलाड़ी।

प्रश्न: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरियाणा के किन दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर: कालका और नरवाना।

प्रश्न: हरियाणा सरकार ने श्रवण एवं वाणी निशक्तजनों के लिए कल्याण केंद्र कहाँ स्थापित करने का निर्णय लिया है?
उत्तर: केवल मंडल मुख्यालयों पर।

प्रश्न: हरियाणा की वन मित्र योजना के तहत वन मित्र बनने के लिए पात्र आयु सीमा क्या है?
उत्तर: 18 से 60 वर्ष।

प्रश्न: हरियाणा में पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए किसे नोडल एजेंसी बनाया गया है?
उत्तर: UHBVN।

प्रश्न: पुणे में आयोजित देश की पहली पैरा नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक किस हरियाणा खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर: सोनीपत के प्रदीप मालिक।

प्रश्न: नई दिल्ली में आयोजित 26वें अखिल भारतीय फिंगरप्रिंट सम्मेलन में हरियाणा राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो को किस प्रणाली के विकास एवं सफल क्रियान्वयन के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया?
उत्तर: आपराधिक प्रक्रिया पहचान प्रणाली।

प्रश्न: हरियाणा सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने और पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने के उद्देश्य से किस नई योजना को मंजूरी दी है?
उत्तर: फाइनेंशियल असिस्टेंस फॉर स्किल डेवलपमेंट योजना।

Haryana Current Affair July 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जुलाई 2026)

0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted