प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair June 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2026)) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair June 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2026)है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है
Haryana Current Affair June 2026 First Week
प्रश्न: केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तर भारत के पहले “सेमीकंडक्टर डिज़ाइन और क्वांटम लैब” हब के रूप में किस राजीव गांधी एजुकेशनल सिटी को विकसित किया जा रहा है?
उत्तर: सोनीपत जिले के कुंडली स्थित राजीव गांधी एजुकेशनल सिटी।
प्रश्न: फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” सर्वे में हरियाणा के कितने IAS अधिकारियों को देश के टॉप 100 डीएम की सूची में स्थान मिला?
उत्तर: 4 IAS अधिकारियों को।
प्रश्न: उन 4 IAS अधिकारियों के नाम क्या हैं?
उत्तर: अजय कुमार, आयुष सिन्हा, नेहा सिंह और सतपाल शर्मा।
प्रश्न: हरियाणा का पहला “नक्षत्र उद्यान” कहाँ विकसित किया गया है?
उत्तर: पिहोवा के सरस्वती वन्यजीव अभयारण्य में।
प्रश्न: 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में सुमित अंतिल ने कौन-सा पदक जीता?
उत्तर: गोल्ड मेडल (74.82 मीटर भाला फेंक)।

प्रश्न: नई हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 का शुभारंभ किसने किया?
उत्तर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने।
प्रश्न: “स्मार्ट निवेश सुविधा मंच” पोर्टल का शुभारंभ किसने किया?
उत्तर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने।
प्रश्न: हरियाणा AI सैंडबॉक्स पोर्टल का शुभारंभ किसने किया?
उत्तर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने।
प्रश्न: देश की पहली “ड्रोन सिटी” का उद्घाटन हरियाणा के किस जिले में किया गया है?
उत्तर: हिसार जिले के सीसाय गाँव में।
प्रश्न: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: जस्टिस अश्वनी मिश्रा।
प्रश्न: हरियाणा का पहला “किसान नहरी पानी सहायता केंद्र” कहाँ स्थापित किया गया है?
उत्तर: कैथल में।
प्रश्न: हरियाणा SDG स्टॉक 2.0 रिपोर्ट के अनुसार लगातार तीसरे वर्ष समग्र रैंकिंग में कौन-सा जिला प्रथम रहा?
उत्तर: अंबाला।
प्रश्न: हरियाणा राजस्व प्रशिक्षण अकादमी कहाँ स्थापित की जाएगी?
उत्तर: कुरुक्षेत्र जिले के उमरी गाँव में।
प्रश्न: हरियाणा पुलिस (संशोधन) अधिनियम 2026 के अनुसार शिकायतों का निपटारा अधिकतम कितने समय में करना होगा?
उत्तर: 6 महीने के भीतर।
प्रश्न: TRAI के उपभोक्ता आउटरीच कार्यक्रम (COP) का आयोजन हरियाणा के किस शहर में किया गया?
उत्तर: पंचकूला में।
प्रश्न: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फतेहाबाद की एथलीट पूजा ने कितनी ऊँची कूद लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया?
उत्तर: 1.93 मीटर।
प्रश्न: हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति बोर्ड का चेयरमैन किसे बनाया गया है?
उत्तर: जसमेर सिंह।
प्रश्न: हरियाणा का सबसे बड़ा ग्रेन-बेस्ड एथेनॉल संयंत्र किस सहकारी चीनी मिल में स्थापित किया जाएगा?
उत्तर: पानीपत सहकारी चीनी मिल में।
प्रश्न: हरियाणा में विदेश रोजगार प्रशिक्षण केंद्र कहाँ स्थापित किए जाएंगे?
उत्तर: करनाल और पंचकूला में।
प्रश्न: हरियाणा सिंगल विंडो 2.0 प्रणाली कब लॉन्च की गई?
उत्तर: 1 जून 2026 को।
प्रश्न: देश में पहली बार ग्राम पंचायतों का अलग बजट तैयार करने की शुरुआत हरियाणा के किस लोकसभा क्षेत्र से की गई?
उत्तर: करनाल लोकसभा क्षेत्र से।
Haryana Current Affair June 2026 First Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2026)





