भारत का संविधान से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न( Most Important Question Constitution of India)

भारत का संविधान से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न( Most Important Question Constitution of India)
भारत का संविधान

प्रिय पाठकों, आज हम आपके लिए लेकर आये है भारत का संविधान ( Most Important Question Constitution of India) से सम्बंधित प्रश्न उत्तर, इनमे से लगभग 4 या 5 प्रश्न हर एग्जाम में पूछे जाते है इसीलिए ये लेख हम आपके लिए लेकर आए है ताकि आप इन प्रश्नों को आसानी से याद कर सकते है अगर इससे संबन्धित (Most Important Question Constitution of India) कोई प्रश्न रह जाता है आप हमारे कॉमेंट बॉक्स मे भेज सकते है और जितना हो सके उतना इस लेख को शेयर करे

भारत का संविधान

भारत का संविधान देश की सर्वोच्च विधि है भारत का संविधान किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित सविधान है जिसे 26 नवंबर 1949 को पारित किया गया था

लेकिन इसे लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया है इसीलिए भारत मे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है इसके निर्माण के लिए प्रारूप समिति का गठन किया गया जिसके निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर थे दुनिया भर के तमाम सविधानो को परखने के बाद 26 नवंबर 1949 को भारतीय सविधान का मसौदा तैयार किया और इसी दिन इसे स्वीकार कर लिया गया था और हर साल भारत देश 26 नवंबर को सविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है

circle cropped 24
डॉ. भीम राव अंबेडकर

बाबासाहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है

 

डॉ. भीम राव अंबेडकर भारत में प्रथम क़ानून मन्त्री बने और सविधान सभा की कमेटी के पहले चेयरमैन बने। इन्हें भारत के संविधान का पिता भी कहा जाता है।

 

भारत का संविधान के पहले अनुच्छेद में भारत सभी राज्यों का एक संघ है और किसी भी राज्य को भारत से अलग होने का अधिकार नहीं है।

 

भारत का संविधान, दुनिया के सबसे बेहतरीन संविधानों में से एक माना जाता है।

 

11 दिसंबर 1946 को डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद को भारतीय संविधान सभा का पहला स्थाई अध्यक्ष चुना गया था।

 

भारत का संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का ही दिन इसीलिए चुना गया क्योंकि इस दिन पूर्ण स्वराज दिवस की वर्षगांठ थी।

 

भारत के संविधान की मूल प्रति पर संविधान सभा के 284 सदस्यों के हस्ताक्षर भी हैं जिनमें से 15 महिलायें थी।

 

अधिकांश सदस्यों ने अपने हस्ताक्षर अंग्रेजी में किये थे और कुछ ने हिंदी में और अबुल कलाम आजाद ने अपने हस्ताक्षर उर्दू मे किये थे।

 

संविधान सभा के निर्वाचित सदस्यों में से जवाहर लाल नेहरू, डॉ भीमराव अम्बेडकर, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभभाई पटेल व मौलाना अब्दुल कलाम आजाद इसके प्रमुख सदस्य थे।

 

भारतीय संविधान को को पूर्ण रूप देने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था।

 

भारत के सविधान मे कुल 389 सदस्य थे जिन्हे बाद मे घटा कर 299 कर दिया गया था सिर्फ हैदराबाद एक ऐसी रियासत थी जिसके प्रतिनिधि इस सविधान सभा मे शामिल नही हुए थे।

 

भारत का संविधान जब लिखा गया तब इसमें 395 अनुच्छेद 22 भाग और 8 अनुसूचित जाति थी।

 

और वर्तमान समय में 465 अनुच्छेद व 25 भाग और 12 अनुसूचित जातियां है।

 

भारत का संविधान हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा गया था इसके लिए टाइपराईटर का इस्तेमाल नही किया गया।

indian constitution preamble in hindi modified

 

इसके हर पन्ने को कलाकृतियों व चित्रों से नंदलाल बोस व राममेहर द्वारा सजाया गया है।

 

भारत का संविधान की मूल प्रति सेंट्रल लाइब्रेरी में हीलियम से भरे हुए केस के चैम्बर में रखी गई है।

 

इसे पेन से लिखा गया था यह सविधान प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा था और लगभग 254 पेन निभ होल्डर का इस्तेमाल किया था और इसे लिखने के लिए लगभग 6 महीने का समय लगा था।  

 Most Important Question Constitution of India

संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी : 9 दिसंबर1946

 

मतदाता दिवस कब मनाया जाता है : 25 जनवरी

 

संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष : डा राजेन्द्र प्रसाद 

 

संविधान सभा की प्रथम बैठक के अध्यक्ष कौन थे :  सच्चिदानंद सिन्हा( अस्थाई अध्यक्ष)

 

संविधान सभा के उपाध्यक्ष : एच. सी. मुखर्जी

 

भारत सरकार का लेखांकन का कार्य कौन करता है : महालेखाकार

 

भारत में संविधान सभा के निर्माण का आधार क्या था : कैबिनेट मिशन योजना 1946

 

प्रस्तावना में भारत शब्द का उल्लेख कितनी बार हुआ है : दो बार

 

प्रारूप समिति का गठन कब किया गया : 29 अगस्त1947

 

संविधान में भारत को क्या कहा गया है : राज्यों का संघ

 

भारत का संविधान को लागू कब किया गया : 26 जनवरी 1950

 

संपत्ति का अधिकार मौलिक अधिकार के रूप में किस संशोधन द्वारा समाप्त किया गया : 44 वें संविधान संशोधन द्वारा

 

भारत का संविधान को अंगीकृत करने की तिथि क्या है : 26 नवंबर1949

 

प्रारूप समिति को कब पारित किया गया : 23 फरवरी 1948

 

उद्देश्य प्रस्ताव कब पारित किया गया : 22 जनवरी 1947

 

हम भारत के लोग शब्दावली का उल्लेख संविधान में प्रयोग : प्रस्तावना में किया गया है

 

प्रस्तावना में भारत शब्द कितनी बार उल्लेख हुआ है : दो बार

 

भारत का संविधान का सबसे बड़ा स्रोत : 1935 का भारत शासन अधिनियम

circle cropped 26
जवाहर लाल नेहरू

 

 

संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार : सर बी.एन राव

 

उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया : पंडित जवाहर लाल नेहरू 

 

सविधान की आत्मा : प्रस्तावना को

 

सविधान सभा की पहली बैठक मे भाग लिया : 211 सदस्यों ने 

 

संविधान सभा के सदस्य प्रतिनिधि : जनता द्वारा अप्रत्यक्ष निर्वाचित

 

भारतीय सविधान मे विधि दवात स्थापित प्रक्रिया ली गई है : जापान देश से 

 

संविधान सभा के गठन की मांग : 1895 मे बाल गंगाधर तिलक ने 

 

 भारत का संविधान भारतीयों की इच्छा अनुसार होगा : महात्मा गांधी ने कहा था 

 

संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन  : दिल्ली मे 

 

संविधान सभा में सभी निर्णय : सहमति व समायोजन से 

 

प्रिय दोस्तों, उम्मेद करते है हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख भारत का संविधान से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न( Most Important Question Constitution of India) आपको पसंद आया होगा इससे संबंधित कोई प्रतिक्रिया या सुझाव देना चाहता है तो आप हमारे कमेन्ट बॉक्स मे शेयर कर सकते है

5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

3 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments