CISF की पहली महिला DG बनी नीना सिंह (Nina Singh first woman appointed as CISF DG)

Nina Singh first woman appointed as CISF DG

CISF की पहली महिला DG बनी नीना सिंह (Nina Singh first woman appointed as CISF DG)

प्रिय दोस्तों, Help2Youthके माध्यम से आज हम आपके साथ CISF की पहली महिला DG बनी नीना सिंह (Nina Singh first woman appointed as CISF DG) की जानकारी सांझी करने जा रहे है। CISF की नई डायरेक्टर जनरल  नीना सिंह 1989 बैच की IPS ऑफिसर हैं।इसके साथ ही में अनीश दयाल सिंह को CRPF का नया DG नियुक्त किया गया है। चलो आए विस्तार से नीना सिंह के बारे में पड़ते है।

CISF की पहली महिला DG बनी नीना सिंह (Nina Singh first woman appointed as CISF DG)

Nina Singh first woman appointed as CISF DGकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के नए महानिदेशक नियुक्त किए गए है। और ऐसे में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी नीना सिंह की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की पहली महिला महानिदेशक (डीजी) के पद पर नियुक्त हुई है।

सीआईएसएफ( CISF) की स्थापना 1969 में की गई थी और तब से अब तक किसी भी महिला की डीजी के पद पर नही नियुक्ति नहीं हुई थी। और अब 54 साल बाद सीआईएसएफ की पहली महिला महानिदेशक नीना सिंह मिली हैं। इससे पहले नीना सिंह ने साल 2021 में सीआईएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक पद पर सेवाएं दी हैं।

नीना सिंह का जन्म ,पढ़ाई व पोस्टिंग:

 

11 जुलाई 1964 को जन्मी नीना सिंह 1989 बैच की राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी रह चुकी हैं , सरकारी सेवा के अधिकतर साल उनकी पोस्टिंग जयपुर में ही रही। और वो मूलरूप से बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली हैं। नीना सिंह के पति रोहित सिंह 1989 बैच और राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।वर्तमान में वो केंद्र सरकार में सचिव हैं।

नीना सिंह ने स्नातक में एमए तक पढ़ाई की है और इसके अलावा राजस्थान में पोस्टिंग के दौरान जुलाई 2004 में वो फॉरेन स्टडी के लिए  हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के केनेडी स्कूल ऑफ़ गवर्नमेंट गईं।

1987 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वह भारत लौट आए और भारतीय प्रशासनिक विभाग में शामिल होने के लिए यूपीएससी सेवा परीक्षा की तैयारी की। उन्हें 1989 में एक भारतीय पुलिस अधिकारी के रूप में चुना गया था, उनका कैडर पहले असम और बाद में राजस्थान में था।c34209a0 a655 11ee 9019 4db4c5b5f033 e1703928546524

साल 2013 से 2018 तक वह प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। सीबीआई में पोस्टिंग के दौरान वे शीना बोरा हत्या, जिया ख़ान आत्महत्या जैसे कई चर्चित मामलों की जांच से भी जुड़ी रहीं। 2020 साल वे महिला आयोग में सदस्य सचिव रहीं।उन्होंने एक आउटरीच कार्यक्रम की शुरुआत की।

राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी हो चुकी हैं सम्‍मानित

 

आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से 2005 में, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से वर्ष 2014 में और ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से वर्ष 2020 में सम्मानित किया जा चुका है।इसके अलावा, उन्‍हें इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार और नारी शक्ति सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।और नीना सिंह 31 जुलाई 2024 को सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो जाएंगीं।

CISF की पहली महिला DG बनी नीना सिंह (Nina Singh first woman appointed as CISF DG)

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments