दुनिया के पहले खरबपति बने एलन मस्क, संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंची

दुनिया के पहले खरबपति बने एलन मस्क, संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंची
दुनिया के पहले खरबपति बने एलन मस्क, संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंची
Content Protection by DMCA.com

अमेरिका के प्रसिद्ध उद्योगपति और टेक्नोलॉजी उद्यमी Elon Musk (एलन मस्क) ने एक नया इतिहास रच दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, वे दुनिया के पहले ट्रिलेनियर (खरबपति) बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति अब लगभग 1.1 ट्रिलियन डॉलर (1,100 अरब डॉलर) तक पहुंच गई है।

दुनिया के पहले खरबपति बने एलन मस्क

एलन मस्क की संपत्ति में यह बड़ी बढ़ोतरी उनकी अंतरिक्ष कंपनी SpaceX के IPO (Initial Public Offering) के बाद देखने को मिली। IPO से पहले Forbes ने उनकी कुल संपत्ति लगभग 780 अरब डॉलर आंकी थी, लेकिन कंपनी के मूल्यांकन में भारी उछाल आने के बाद उनकी संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई।

एलन मस्क पहले से ही इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Tesla, स्पेसएक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI और अन्य कई कंपनियों के मालिक हैं। उनकी संपत्ति अब दुनिया के कई देशों की पूरी अर्थव्यवस्था (GDP) से भी अधिक बताई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरिक्ष तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में लगातार बढ़ते निवेश ने एलन मस्क को यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करने में सफल रहे हैं।

एक नजर में

  • एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलेनियर (खरबपति)
  • कुल संपत्ति लगभग 1.1 ट्रिलियन डॉलर
  • स्पेसएक्स के IPO के बाद संपत्ति में बड़ा उछाल
  • IPO से पहले संपत्ति करीब 780 अरब डॉलर थी
  • संपत्ति कई देशों की GDP से भी अधिक बताई जा रही है
  • टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष उद्योग में नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted