प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair June 2026 Fourth Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2026)) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair June 2026 Fourth Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2026)है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है
Haryana Current Affair June 2026 Fourth Week
प्रश्न: उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क एवं बुजुर्ग टीकाकरण क्लीनिक कहाँ शुरू किया गया?
उत्तर: चंडीगढ़।
प्रश्न: हरियाणा शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों की खेल सुविधाओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए कौन-सा पोर्टल शुरू किया?
उत्तर: स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर पोर्टल।
प्रश्न: कैथल की अलीशा चौधरी ने 22वीं सीनियर एशियन कराटे चैंपियनशिप में कौन-सा पदक जीता?
उत्तर: स्वर्ण (गोल्ड) पदक।
प्रश्न: 2nd Battalion, Haryana Armed Police (HAP) का मुख्यालय मधुबन से कहाँ स्थानांतरित किया जाएगा?
उत्तर: पुलिस कॉम्प्लेक्स, मोगीनंद (पंचकूला)।
प्रश्न: आपातकाल के दौरान जेल में रहे लोकतंत्र सेनानियों की याद में एक्सपीरियंस सेंटर किस जिले में बनाया जाएगा?
उत्तर: रोहतक।
प्रश्न: हरियाणा पुलिस की नई व्यवस्था के अनुसार हेल्पलाइन 1930 पर कितनी या उससे अधिक राशि की साइबर ठगी की शिकायत स्वतः ई-जीरो एफआईआर में बदली जाएगी?
उत्तर: 1 लाख रुपये या उससे अधिक।
प्रश्न: हरियाणा सरकार ने नशे से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए कितनी फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों का गठन किया है?
उत्तर: 21।
प्रश्न: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का चेयरमैन किसे बनाया गया है?
उत्तर: बलदेव गरोहा।
प्रश्न: ‘ऑटो म्यूटेशन प्रणाली एवं पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: लोगों को घर बैठे इंतकाल (Mutation) डाउनलोड करने की सुविधा देना।
प्रश्न: नया जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग का कार्यालय हरियाणा के किस जिले में खोला गया है?
उत्तर: नूंह।
प्रश्न: प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज मनु भाकर के नए मुख्य कोच कौन बने हैं?
उत्तर: जेलेना आर्नोविच।
प्रश्न: वीर शहीदों की याद में युद्ध स्मारक हरियाणा के किस स्थान पर बनाया जाएगा?
उत्तर: नसीबपुर (नारनौल)।
प्रश्न: हरियाणा के किस राष्ट्रीय उद्यान में एआई और ड्रोन की मदद से पक्षियों की गणना की जाएगी?
उत्तर: सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान।
प्रश्न: ग्राम शामलात भूमि अध्यादेश-2026 के तहत शामलात भूमि पर बने मकानों का मालिकाना हक कौन दे सकता है?
उत्तर: उपायुक्त (DC)।
प्रश्न: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 में हरियाणा की मीनाक्षी हुड्डा ने कौन-सा पदक जीता?
उत्तर: रजत (सिल्वर) पदक।
प्रश्न: हरियाणा में वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य पोर्टल का शुभारंभ किसने किया?
उत्तर: मुख्यमंत्री।
प्रश्न: हरियाणा के किस स्थान पर देश का दूसरा बिना बैरियर वाला टोल बूथ बनाया गया है?
उत्तर: बस्ताड़ा, करनाल।
प्रश्न: हरियाणा राज्य महिला आयोग में गैर-सरकारी सदस्यों की संख्या 5 से बढ़ाकर कितनी की जाएगी?
उत्तर: 7।
प्रश्न: हरियाणा में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग का राज्य स्तरीय संस्थान कहाँ बनाया जाएगा?
उत्तर: मोरनी, पंचकूला।
प्रश्न: 11वें ब्रिक्स ऊर्जा सम्मेलन-2026 का आयोजन हरियाणा के किस जिले में हुआ?
उत्तर: गुरुग्राम।
प्रश्न: ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से हरियाणा के किस व्यक्ति को सम्मानित किया गया?
उत्तर: अभिजीत सिंह।
प्रश्न: 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हरियाणा में राज्य स्तर पर कहाँ मनाया गया?
उत्तर: पंचकूला।
प्रश्न: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम क्या थी?
उत्तर: “स्वस्थ आयु के लिए योग”।
Haryana Current Affair June 2026 Fourth Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2026)





