Haryana Current Affair June 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2026)

Haryana Current Affair June 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2026)
Haryana Current Affair June 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2026)
Content Protection by DMCA.com

प्रिय पाठकों, Help2Youth के माध्यम से आपको हर महीने Current Affair देखने को मिलेगी लेकिन आज हम लेकर आए है Haryana Current Affair June 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2026)) जिससे आप आने वाले HSSC, SSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है और यदि आपके पास Haryana Current Affair June 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2026)है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है

Haryana Current Affair June 2026 Third Week

प्रश्न: हरियाणा राज्य के किस जिले की 2000 एकड़ भूमि पर आधुनिक तकनीकों से लैस “स्मार्ट एग्रीकल्चर” योजना के तहत प्राकृतिक खेती की शुरुआत की जाएगी?
उत्तर: कुरुक्षेत्र जिले में।

प्रश्न: हरियाणा के किस विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राम अवतार को सरसों की फसल पर उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला है?
उत्तर: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।

प्रश्न: हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने उलानबटार ओपन रैंकिंग सीरीज 2026 में कितने पदक जीते हैं?
उत्तर: कुल 7 पदक, जिनमें 3 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

प्रश्न: हरियाणा सरकार ने 48 कोस विकास कार्यों की निगरानी समिति का चेयरमैन किसे नियुक्त किया है?
उत्तर: रवींद्र सांगवान को।

प्रश्न: हरियाणा के किस जिले के मुनीमपुर गांव में पुष्प संवर्धन एवं बीज उत्पादन प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की गई है?
उत्तर: झज्जर जिले में।

प्रश्न: हरियाणा सरकार ने राज्य में चल रहे अवैध लिंग जांच के नेटवर्क को खत्म करने के लिए किस राज्य सरकार के साथ संयुक्त कार्रवाई बढ़ाने की पहल की है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश सरकार के साथ।

प्रश्न: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जून 2026 में किस फिल्म को पूरे हरियाणा में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है?
उत्तर: “भारत भाग्य विधाता” फिल्म को

maxresdefault 4

प्रश्न: 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में हरियाणा के कितने खिलाड़ियों का चयन हुआ है?
उत्तर: हरियाणा के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है

  • नीरज चौपड़ा – भाला फेंक
  • अम्बाला मनप्रीत कौर – शॉटपुट इवेंट में
  • भिवानी की सीमा-डिस्कस थ्रो में
  • रोहतक की निधि रानी -डिस्कस थ्रो में
  • जींद की रवीना-रेसवॉक में
  • फतेहाबाद की पूजा- रेसवॉक में

प्रश्न: हरियाणा की कौन-सी यूनिवर्सिटी डेटा साइंस काउंसिल ऑफ अमेरिका से मान्यता प्राप्त करने वाली भारत की पहली इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेन्स (IoE) बनी है?
उत्तर: ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी

प्रश्न: हरियाणा लेबरफेड का चेयरमैन किसे बनाया गया है?
उत्तर: देवेंद्र पांचाल को।

प्रश्न: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जल प्रबंधन और पेयजल सेवाओं से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए किस पत्रिका की शुरुआत की है?
उत्तर: “जल संजीवनी” पत्रिका।

प्रश्न: हरियाणा में खादी रोजगार उत्सव का आयोजन कहाँ किया गया है?
उत्तर: संजीवनी में।

प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में अत्याधुनिक बागवानी अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा?
उत्तर: करनाल जिले के रैया गांव में।

प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में राज्य का पहला सौर ऊर्जा संचालित सोलर इको कूलिंग केबिन तैयार किया गया है?
उत्तर: रोहतक जिले में।

प्रश्न: हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड का नया चेयरमैन किसे बनाया गया है?
उत्तर: अशोक एडवोकेट को।

प्रश्न: आधार ऐप और ओटीपी आधारित उम्र सत्यापन प्रणाली लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन-सा बना है?
उत्तर: हरियाणा।

प्रश्न: हरियाणा के किस जिले में हैंडलूम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित किया जाएगा?
उत्तर: पानीपत जिले में।

प्रश्न: हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: राम किशन शर्मा को।

प्रश्न: “चौपाल से चंडीगढ़” नामक पुस्तक किसने लिखी है?
उत्तर: दीप कमाल सहारण ने।

Haryana Current Affair June 2026 Third Week (हरियाणा करंट अफेयर जून 2026)

0 0 votes
Article Rating
Content Protection by DMCA.com
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted